Thu. Nov 5th, 2026

दोस्तों की कार देखकर 11वीं के छात्र पर चढ़ा चारपहिया का शौक, माता-पिता ने चाबी देने से किया इनकार तो खुद ही रच डाली अपहरण की फिल्मी कहानी, फोन कर मचाया हड़कंप, दोस्त के घर छिपा मिला किशोर, पुलिस ने खोली पोल…

बिलासपुर–रतनपुर,,, घर वालो ने चारपहिया वाहन देने से मना किया… तो 11 वी के नाबालिग छात्र ने अपने अपहरण की खबर फैला तहलका मचा डाला… परिजन, रतनपुर पुलिस सब हलाकान रहे… फिर हुआ ये कि पुलिस ने कुछ ही समय में किशोर को उसके दोस्त के घर से बरामद कर न सिर्फ सबको चौका दिया… बल्कि संवेदनशील तरीके से बच्चे और उसके माता पिता को समझाइस देकर उसके काउंसलिंग की व्यवस्था की…
दोस्तों को चारपहिया वाहन में घूमते देख उसके मन मे भी कार में फर्राटे मारने का शौक जागा… तो किशोर ने अपने ही अपहरण की कहानी गढ़ दोस्त के यहां छिप गया… और माता-पिता को फोन कर खुद के अपहरण की बात कही… बच्चे के अपहरण की खबर से परिवार में हड़कंप मच गया… घबराए परिजन दौड़े- भागे रतनपुर थाने पहुंचे… रतनपुर टीआई नीलेश पाण्डेय ने परिजनों से मामले की जानकारी लेने के बाद स्टाफ को पतासाजी के लिए रवाना किया… तो सूचना तंत्र से पता चला कि किशोर को उसके दोस्त के घर देखा गया था… पुलिस जब उसके दोस्त के घर पहुँची तो उसके घरवाले पुलिस को देख हड़बड़ा गए… कि आखिर बात क्या है! पुलिस क्यो आई है! पूछताछ में पता चला कि किशोर उनके घर के अंदर है, किशोर को बरामद कर थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि कहानी पूरी फिल्मी है! कोई अपहरण नही हुआ बल्कि खुद उसने घर वालो से कार की मांग की और जब घर वालो ने उसे कार दिलाने से इनकार किया तो वह अपने दोस्त के घर पर जाकर छिप गया… और उसने अपने अपहरण की झूठी खबर अपने घर पर दे दी जिसके कारण ये इतना बड़ा संकट खड़ा हो गया….
छात्र ने पूछताछ में बताया कि अपने दोस्तों को चारपहिया वाहनों में घूमते देखकर वह भी ऐसी गाड़ी चाहत रखता था… उसने माता-पिता से अपनी इच्छा भी जाहिर की, लेकिन परिजनों ने उसकी उम्र और पढ़ाई को देखते हुए मना कर दिया… जिद पूरी न होने पर किशोर ने ऐसा कदम उठाया… पुलिस ने माता-पिता को थाने तलब कर बच्चे और उसके मातापिता को समझाइस देकर किशोर को उसके परिजनों को सौप दिया…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed