Thu. Nov 5th, 2026

न्यायधानी में मिठाई के नाम पर सेहत से खिलवाड़, कहीं बिना पंजीयन बन रहे थे बताशे तो कहीं बूंदी में घुल रहा था अखाद्य रंग, खाद्य विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, 132 किलो मिठाई-बताशा नष्ट, एक फर्म पर जड़ा ताला…

बिलासपुर,, न्यायधानी में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है! कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के अलग-अलग प्रतिष्ठानों में औचक दबिश देकर कार्रवाई की… इस दौरान बिना पंजीयन बताशा निर्माण और मिठाई में अखाद्य रंग के इस्तेमाल का खुलासा हुआ… टीम ने कुल 132 किलोग्राम खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट कराई… कार्रवाई के दौरान मेला पारा निवासी वीर जायसवाल के प्रतिष्ठान में बिना वैध पंजीयन बताशा निर्माण किया जा रहा था… मौके पर निर्माण स्थल की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली… टीम ने तत्काल 110 किलो बताशा नष्ट कराया और संबंधित फर्म को बंद करा दिया…


इसी तरह चकरभाठा स्थित उधमदास खेमचंद मिठाई वाला के किचन निरीक्षण में मिठाई बनाने के लिए अखाद्य रंग का इस्तेमाल पाया गया… जनस्वास्थ्य को देखते हुए 22 किलो बूंदी मौके पर ही नष्ट कराई गई… वहीं चिंगराजपारा की एक अन्य बताशा निर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया… जहां टीम के पहुंचने पर काम बंद मिला…

संदिग्ध प्रतिष्ठानों से बेसन के लड्डू और बताशा के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं! रिपोर्ट के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई होगी… कार्रवाई में अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी और प्रतीक तिवारी शामिल रहे… विभाग ने स्पष्ट किया है! कि मिलावट, बिना पंजीयन कारोबार और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed