
बिलासपुर,,, जिले के सकरी पुलिस ने रविवार को एक लावारिस गाड़ी से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है! तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए टाटा एस (छोटा हाथी) के नीचे एक विशेष गुप्त चैंबर बना रखा था! पुलिस ने करीब 40 किलो गांजा और गाड़ी को जब्त कर लिया है! जिसकी कुल कीमत 25 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है!
दो दिन से खड़ी थी संदिग्ध हालत में गाड़ी..
पुलिस को सूचना मिली… कि सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम भरनी मेला ग्राउंड (पेंडारी मोड़) के पास एक टाटा एस पिछले दो दिनों से लावारिस हालत में खड़ी है!

इस पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची…. जब पुलिस ने गाड़ी की जांच शुरू की… तो वहां से गांजे की तेज गंध आ रही थी!
लोहे के बॉक्स में छिपा था गांजा..
शुरुआती तलाशी में गाड़ी खाली नजर आ रही थी! लेकिन गंध आने के कारण पुलिस ने बारीकी से जांच की… जांच के दौरान पता चला कि गाड़ी (CG 29 A 3487) के नीचे लोहे का एक अलग से चैंबर (बॉक्स) वेल्डिंग करके बनाया गया है! पुलिस ने जब उसे खोला, तो उसमें गांजे के पैकेट भरे हुए थे!
आरोपियों की तलाश जारी..
पुलिस ने गाड़ी से कुल 40 किलोग्राम गांजा बरामद किया है! पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गाड़ी और गांजा जब्त कर लिया है! फिलहाल पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर उसके मालिक और वाहन को वहां छोड़कर भागने वाले आरोपियों का पता लगा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14प्रेस क्लब में बप्पा की एंट्री, गूंजा गणपति बप्पा मोरया, पत्रकारों ने मिलकर जमाया भक्ति का रंग, विधि-विधान से हुई गणेश स्थापना… अब खबरों के साथ रोज होगी बप्पा की जय-जयकार, पूजा-पाठ और प्रसाद का भी रहेगा जोर…
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?
