
बिलासपुर,,,, जिले के चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू पर एक सिख युवक के साथ मारपीट और धार्मिक भावनाएं आहत करने के गंभीर आरोप लगे हैं! आरोप है! कि थाने के भीतर युवक के साथ न सिर्फ दुर्व्यवहार किया गया… बल्कि उसकी दाढ़ी खींचकर मारपीट भी की गई… जिससे सिख समुदाय में भारी आक्रोश व्याप्त है!
पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया…. और धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीकों का अपमान किया…. इस घटना के सामने आने के बाद सिख समाज के लोग लामबंद हो गए हैं! और मामले में थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है!
आरोप है! कि गुरु नानक ढाबा के संचालक कुशल मखीजा का कहना है! कि उनके ढाबे से पुलिसकर्मी एक बिना नंबर की बाइक लेकर चले गए थे! जब वह इसकी वजह जानने चकरभाटा थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से बात कर रहे थे! तभी माहौल अचानक गर्म हो गया…
कुशल मखीजा का आरोप है! कि थाना प्रभारी ने उनसे आपत्तिजनक भाषा में बात की और उनकी दाढ़ी खींचकर मारपीट की… पीड़ित का कहना है! कि वह सिख समाज से हैं! और इस घटना से खुद को बेहद अपमानित महसूस कर रहे हैं!
गुस्साए समाज के प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की… उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा… मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं!उन्होंने कहा कि घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी…. जिससे पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सके…. फिलहाल पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 29, 2026लक्ष्मीकांत कोका के 10 हजार ने खोल दी संपदा शाखा की संपत्ति की पोल, 25 साल से कुर्सी पर जमे बाबू कोका की दौलत पर सवाल, घर से सामान निकलने की चर्चा, और करोड़ो की प्रॉपटी के चर्चे के बढ़ाई ACB की टेंशन….
UncategorizedSeptember 29, 2026रील का चस्का ऐसा चढ़ा कि चाकू भी बना प्रॉप, शराब का दावा भी हुआ वायरल और मारपीट ने तो पूरा एपिसोड बना दिया, बिलासपुर में मैडमों की रील्स ने मचाया ऐसा बवाल कि पुलिस बोली—व्यूज चाहिए तो कानून को मत भूलिए…
UncategorizedSeptember 29, 2026निगम में काम का रेट फिक्स, पार्षद का फोन भी बेअसर, नल से नक्शा, टैक्स से कब्जा तक कथित लेन-देन का खेल… क्लर्क पकड़ा गया तो खुला राज, अब सवाल मोहरा एक था या पूरा सिस्टम ही रेट-कार्ड पर चल रहा?
UncategorizedSeptember 29, 2026वोट चोरी के आरोप से सियासत गरमाई, कांग्रेस का कलेक्ट्रेट मार्च, चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, राष्ट्रपति से बर्खास्तगी-अरेस्ट की मांग… बोले कांग्रेसी वोटर लिस्ट में ऐसा खेल, कि लोकतंत्र भी बोले “भाई मुझे तो छोड़ दो…
