
बिलासपुर,,, न्यायधानी में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकंडा पुलिस ने हुड़दंग और विवाद करने वाले छह लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है! पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया…
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में क्षेत्र में लगातार गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही है! इसी दौरान सरकंडा थाना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर वाद-विवाद और हुड़दंग कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने की सूचना मिली…
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची… पुलिस के मुताबिक, संबंधित लोगों को समझाइश देकर शांत कराने का प्रयास किया गया… लेकिन वे शांत नहीं हुए और संज्ञेय अपराध करने की आशंका बनी रही… स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल छह लोगों को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की…
सरकंडा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है! कि सार्वजनिक स्थानों पर विवाद, हुड़दंग और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से बचें तथा शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें…

6 आरोपी गिरफ्तार…. 👇👇👇
- राहुल कलशा पिता गिरजा प्रसाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी श्याम नगर लिंगियाडीह, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
- वकील कुरैशी पिता हनिफ कुरैशी, उम्र 44 वर्ष, निवासी चांटीडीह पठान मोहल्ला, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
- रेहान खान पिता मोहम्मद मंसुर मौमित, उम्र 20 वर्ष, निवासी बंधवापारा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
- समीर हुसैन पिता शेख अहमद, उम्र 19 वर्ष, निवासी सतबहिनीया मंदिर के पास बंधवापारा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
- दीपक साहू पिता दुर्गेश साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी अशोक नगर, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
- शनि यादव पिता गणेश यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी मुरूम खदान अशोक नगर, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर। “`
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 12, 2026सरकंडा में हुड़दंगियों की नहीं चली दादागिरी, पुलिस की समझाइश को भी दिखाया ठेंगा तो 6 को पकड़कर सीधे न्यायालय पहुंचाया, शांति बिगाड़ने निकले थे, अब कानून का पाठ पढ़ेंगे…
UncategorizedNovember 12, 20268 अस्पतालों के नियमितीकरण में ‘लाखों का खेल, जीना सीखो से लेकर न्यू जनता तक उठे सवाल, निगम की भवन शाखा फिर कटघरे में, 50-50 लाख की कथित वसूली का आरोप, जांच टीम पर भी उठी उंगली…
UncategorizedNovember 11, 2026दीपावली में पटाखे कम, हुड़दंग के धमाके ज्यादा, 54 करोड़ की शराब पीकर झूमे जामबाज, रिवर व्यू-सरकंडा में लात-घूंसे, 921 सड़क हादसों के शिकार और 160 मारपीट के घायल अस्पताल पहुंचे…
UncategorizedNovember 11, 2026सोने की चमक में मेकिंग चार्ज का ग्रहण! 0 से 3% पर कमल सोनी ने छेड़ा प्रदेशव्यापी संग्राम, बोले– धोखा है, भ्रम है! 50 हजार सराफा परिवारों की दुहाई, सड़क से सदन तक लड़ाई, मगर 2.5% वाले गणित की गुत्थी कौन सुलझाएगा?
