Wed. Nov 11th, 2026

सोने की चमक में मेकिंग चार्ज का ग्रहण! 0 से 3% पर कमल सोनी ने छेड़ा प्रदेशव्यापी संग्राम, बोले– धोखा है, भ्रम है! 50 हजार सराफा परिवारों की दुहाई, सड़क से सदन तक लड़ाई, मगर 2.5% वाले गणित की गुत्थी कौन सुलझाएगा?

रायपुर–बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के सराफा बाजार में 0 से 3 प्रतिशत मेकिंग चार्ज को लेकर व्यापारिक घमासान शुरू हो गया है! छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस दावे को भ्रामक और धोखा बताते हुए प्रदेशव्यापी संघर्ष का ऐलान किया है! उन्होंने इसे प्रदेश के करीब 50 हजार सराफा परिवारों के हितों की लड़ाई बताते हुए सड़क से सदन तक आवाज उठाने की बात कही है! लेकिन इस ऐलान के साथ ही कई सवाल भी खड़े हो गए हैं! क्या 0 से 3 प्रतिशत मेकिंग चार्ज पर आभूषण बेचना वास्तव में ग्राहकों को गुमराह करने वाला मॉडल है! या बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा का हिस्सा? यदि इसमें धोखाधड़ी है! तो उसके दस्तावेजी प्रमाण सार्वजनिक क्यों नहीं किए जा रहे?


2.5 प्रतिशत बनाम 0 से 3 प्रतिशत का गणित!…


विवाद के बीच कमल सोनी ने प्रदेश के हजारों रिटेल व्यापारियों को 2.5 प्रतिशत में माल उपलब्ध कराने की बात कही है! ऐसे में सवाल है! कि 2.5 प्रतिशत में माल उपलब्ध कराने और बाजार में 0 से 3 प्रतिशत मेकिंग चार्ज के दावों में वास्तविक अंतर क्या है? क्या दोनों की गणना और शर्तें समान हैं? एसोसिएशन को इसका स्पष्ट हिसाब सामने रखना चाहिए…


मालाबार विवाद के बाद नई जंग…


इससे पहले बिलासपुर में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम की सोने की शुद्धता जांच को लेकर विवाद सामने आया था… अब मेकिंग चार्ज का मुद्दा सराफा बाजार में नई बहस छेड़ रहा है! एसोसिएशन का दावा है! कि वह तीन वर्षों से उपभोक्ता जागरूकता अभियान चला रहा है! और थोक व्यापारियों से लेकर कारीगरों तक के हितों के लिए काम कर रहा है!


अब जवाबदेही की बारी…


सवाल यह भी है! कि कम मेकिंग चार्ज की भरपाई कहीं सोने के मूल्य, वेस्टेज या अन्य शुल्क से तो नहीं की जा रही? ग्राहकों को बिल में सभी शुल्क स्पष्ट बताए जा रहे हैं! या नहीं? छोटे कारोबारियों और स्थानीय कारीगरों का रोजगार कैसे सुरक्षित रहेगा?
फिलहाल 0 से 3 प्रतिशत मेकिंग चार्ज को धोखा बताने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है! कम दर पर कारोबार करना अपने आप में धोखाधड़ी का प्रमाण नहीं है! अब कमल सोनी और एसोसिएशन से अपेक्षा है! कि वे आरोपों के समर्थन में प्रमाण, 2.5 प्रतिशत वाली व्यवस्था का पूरा गणित और संघर्ष की ठोस कार्ययोजना सार्वजनिक करें… संबंधित पक्षों का आधिकारिक जवाब मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा…

आखिर सराफा बाजार में व्यापारियों की रोजी-रोटी जितनी जरूरी है!उतना ही जरूरी ग्राहक की जेब और भरोसा भी है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed