Mon. Nov 9th, 2026

जंगल में लकड़ी कटे तो कार्रवाई, दफ्तर में जाम छलके तो प्राइवेट रूम, वन विभाग के डिप्टी रेंजर की पार्टी का वीडियो वायरल, वन महकमे में मचा हड़कंप…

बिलासपुर,,,  जंगल और वन संपदा की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले वन विभाग के सरकारी कार्यालय में ही कथित शराब पार्टी का वीडियो सामने आया है! बिलासपुर वन मंडल के सीपत वन परिक्षेत्र कार्यालय का बताया जा रहा… यह वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है! वीडियो में डिप्टी रेंजर लक्ष्मीकांत गढ़ेवाल चिकन मटन बनाते दिखाई दे रहे हैं! जबकि कार्यालय के भीतर करीब 10 से 15 युवक पार्टी करते नजर आ रहे हैं! बताया जा रहा… कि दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को कार्यालय परिसर में यह महफिल सजी थी… वायरल वीडियो में कुछ लोगों के हाथों में शराब से भरे डिस्पोजल गिलास दिखाई दे रहे हैं! वहीं, डिप्टी रेंजर कार्यालय के किचन में मांसाहारी भोजन तैयार करते नजर आ रहे हैं!

हैरानी की बात यह है! कि जिस जगह यह पूरी पार्टी चल रही थी… ठीक सामने वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय, सीपत का बोर्ड लगा हुआ है! ऐसे में सवाल उठ रहा है! कि क्या सरकारी कार्यालय परिसर का इस्तेमाल निजी पार्टी के लिए किया जा रहा था? आखिर बाहरी युवकों को कार्यालय में किसकी अनुमति से प्रवेश दिया गया?
सवाल पूछने पर बोले- बिना परमिशन कैसे घुसे, यह मेरा
प्राइवेट रूम है! वीडियो में जब डिप्टी रेंजर लक्ष्मीकांत गढ़ेवाल से कार्यालय में चल रही पार्टी को लेकर सवाल किया जाता है! तो वे सवाल पूछने वाले व्यक्ति से ही पूछते नजर आते हैं! कि बिना परमिशन अंदर कैसे घुसे और किसकी अनुमति लेकर आए हैं! इसी दौरान वे संबंधित कमरे को अपना ‘प्राइवेट रूम’ बताते भी सुनाई देते हैं! अब सवाल यह है! कि सरकारी कार्यालय के भीतर मौजूद कमरा निजी कैसे हो सकता है? क्या किसी सरकारी कर्मचारी को कार्यालय परिसर में निजी पार्टी आयोजित करने और बाहरी लोगों को बुलाने का अधिकार है? यदि कमरा निजी बताया जा रहा है! तो उसकी आधिकारिक स्थिति क्या है? इस वायरल वीडियो ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और सरकारी कार्यालयों के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं! अब निगाहें बिलासपुर वन मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों पर टिकी हैं! क्या वीडियो की जांच कराई जाएगी? क्या डिप्टी रेंजर से जवाब मांगा जाएगा? क्या कार्यालय में बाहरी लोगों की मौजूदगी और कथित शराब पार्टी की पुष्टि के लिए जांच होगी? अब देखना होगा कि जंगल में लकड़ी काटने वालों पर कार्रवाई करने वाला विभाग अपने ही सरकारी दफ्तर में नियमों की कथित धज्जियां उड़ाने वालों पर क्या कार्रवाई करेगा…?

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed