Sun. Nov 8th, 2026

मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…

बिलासपुर,,, न्यायधानी में जुआरियों का शौक भी निराला है! कहीं महफिल सजती है! तो कहीं सुनसान ठिकानों पर किस्मत आजमाने का खेल चलता है! इस बार जुआरियों ने ग्राम गिरधौना के मुक्तिधाम के पास अपना फड़ जमा रखा था… ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का खेल चल रहा था… लेकिन जुआरियों को शायद अंदाजा नहीं था… कि उनकी इस महफिल की खबर पुलिस तक पहुंच चुकी है! मुखबिर की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस ने ऐसी रेड मारी कि एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 15 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़ गए… पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर को सूचना मिली थी… कि ग्राम गिरधौना मुक्तिधाम के पास कुछ लोग ताशपत्ती से रुपये लगाकर जुआ खेल रहे हैं! सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी संजय सिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी… पुलिस को देखकर जुए की महफिल में खलबली मच गई… लेकिन कार्रवाई के दौरान सभी 15 आरोपियों को पकड़ लिया गया… पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 हजार रुपये नगद और ताशपत्ती जब्त की है! सभी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1018/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) में कार्रवाई की गई है!
यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में की गई…
अब सवाल यह है! कि मुक्तिधाम के पास जुए की महफिल सजाने वालों को क्या पुलिस की अगली दस्तक का इंतजार था… या उन्हें लगा था… कि सुनसान ठिकाने पर उनका खेल बेधड़क चलता रहेगा?

ये है! 15 जुआड़ी…. 👇👇👇


01.अशोक साहू पिता गणेश राम साहू उम्र 52 साल साकिन कोडापुरी थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग)
2. शिवा विश्वकर्मा पिता हरी राम उम्र 23 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग)
03 रामकुमार यादव पिता झामू राम यादव उम्र 30 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग)
04 मानसिंह पिता ताराचंद उम्र 30 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग़)
05 बुचनू यादव पिता जैजैराम उम्र 42 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग)
06 दिलहरण सिंगरौल पिता केदार उम्र 39 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग)
07 शिवकुमार सारथी पिता दुजराम सारथी उम्र 30 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
08 तीजराम साहू पिता सीताराम साहू उम्र 40 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
09 जितेन्द्र जायसवाल पिता कामलाल उम्र 21 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
10 विरेन्द्र सिंगरौल पिता परमेश्वर उम्र 20 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
11 शीतल सिंगरौल पिता बडकूराम उम्र 28 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
12 छोटेलाल खूसरो पिता सहोरन उम्र 30 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
13 रोहित सिंगरौल पिता कृष्ण कुमार उम्र 30 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
14 भुपेन्द्र कौशिक पिता उमेंद राम उम्र 28 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
15 धर्मेंद्र रजक पिता ईतवारी उम्र 26 साल सभी साकिनान ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed