
बिलासपुर,,, न्यायधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है! शहर में हेरोइन (चिट्टा) की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क के मुख्य सप्लायर को पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है! उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर ACCU बिलासपुर और सकरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की… गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविंद्रजीत सिंह उर्फ रिंकू (40 वर्ष), निवासी महेंद्रा एवेन्यू, सुल्तान विंड, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है!

11.73 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था पेडलर…
पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर 2026 को सकरी पुलिस और ACCU की टीम ने उसलापुर बाजार के पास दबिश देकर दीपक वालिया (32 वर्ष) को पकड़ा था… आरोपी मूलतः अमृतसर का निवासी है और वर्तमान में उसलापुर, बिलासपुर में रह रहा था… तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11.73 ग्राम हेरोइन, जिसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी गई… और 10,500 रुपये नकद बरामद किए गए थे… इस मामले में थाना सकरी में NDPS एक्ट की धारा 21, 22 और 29 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था…
पूछताछ और तकनीकी इनपुट से खुला अंतरराज्यीय नेटवर्क…
दीपक वालिया से पूछताछ और साइबर सेल से मिले तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस को पता चला कि बिलासपुर में खपाई जा रही हेरोइन की सप्लाई का मुख्य स्रोत अमृतसर में है! इसके बाद एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम पंजाब रवाना की गई… स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए रविंद्रजीत सिंह उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया…
एंड-टू-एंड विवेचना पर पुलिस का जोर…
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है! कार्रवाई में ACCU प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सकरी थाना प्रभारी संजय शिंदे, एएसआई सुरेंद्र तिवारी, राजेश्वरधर दीवान तथा आरक्षक राकेश यादव और रमेश यादव की अहम भूमिका रही…
बिलासपुर पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों की पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए एंड-टू-एंड विवेचना की जा रही है! पुलिस का लक्ष्य केवल स्थानीय पेडलरों तक सीमित न रहकर नशे की सप्लाई के स्रोत और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
UncategorizedNovember 5, 2026दोस्तों की कार देखकर 11वीं के छात्र पर चढ़ा चारपहिया का शौक, माता-पिता ने चाबी देने से किया इनकार तो खुद ही रच डाली अपहरण की फिल्मी कहानी, फोन कर मचाया हड़कंप, दोस्त के घर छिपा मिला किशोर, पुलिस ने खोली पोल…
