Fri. Nov 13th, 2026

6 साल में पैसा डबल करने का दिखाया सपना, 24 लाख लेकर कंपनी ही गायब, 12 साल बाद चिटफंड के चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े, बॉन्ड-पासबुक ने खोली पोल, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी…

बिलासपुर,,,  कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर ग्रामीणों से लाखों रुपये जमा कराने और फिर कंपनी बंद कर फरार होने के मामले में सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है! पुलिस ने चिटफंड कंपनी प्रीवेल फूड प्रोडक्ट एंड प्रॉपर्टीज लिमिटेड के डायरेक्टर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों पर प्रार्थी और उसके परिचितों से करीब 24 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है!
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीपत निवासी तीरथ राम रात्रे ने चौकी मोपका में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी… शिकायत में बताया गया.   कि वर्ष 2012-13 के दौरान ताराचंद पाटले ने अपने साथियों वसंत यादव, डेरहा प्रसाद कांत, रतन कुर्रे और अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रीवेल फूड प्रोडक्ट एंड प्रॉपर्टीज लिमिटेड नाम से चिटफंड कंपनी बनाई थी… कंपनी के संचालकों ने ग्रामीणों को छह साल में जमा रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाया और इस झांसे में लेकर प्रार्थी सहित उसके परिचितों से लगभग 24 लाख रुपये जमा करा लिए… इसके बाद कंपनी बंद कर आरोपी कथित तौर पर फरार हो गए…
शिकायत के आधार पर चौकी मोपका, थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1668/26 के तहत धारा 420, 34 आईपीसी एवं छत्तीसगढ़ के पीडीआई एक्ट की धारा 10 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई… जांच के दौरान पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टरों को तलब कर पूछताछ की… पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया…. उनके कब्जे से कंपनी द्वारा जारी बॉन्ड पेपर, रसीद और पासबुक सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं!

ये चार आरोपी गिरफ्तार…


1… डेरहा प्रसाद, उम्र 58 वर्ष, निवासी कुटीपर, मोपका…
2… ताराचंद पाटले, उम्र 56 वर्ष, निवासी पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा…
3… बसंत यादव, उम्र 70 वर्ष, निवासी खरौद, जिला जांजगीर-चांपा…
4… रतन लाल कुर्रे, उम्र 55 वर्ष, निवासी पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा…
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की है! मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी शेष है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed