
बिलासपुर,,,, पुलिस को नशीले कफ सिरप के अंतर्राज्यीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है! सिविल लाइन थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी दिलीप कुमार वीरवानी उर्फ दिलीप भाउ (55 वर्ष), निवासी कटनी (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है! आरोपी को 16 मार्च को कटनी से अभिरक्षा में लेकर बिलासपुर लाया गया… और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है!
यह कार्रवाई वर्ष 2022 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले से जुड़ी है! 12 सितंबर 2022 को पुलिस ने धर्मेन्द्र गेंदले नामक आरोपी के कब्जे से 120 नग नशीला कफ सिरप (KOP FREE) जब्त किया था! पूछताछ में धर्मेन्द्र ने खुलासा किया था! कि वह यह नशीला सिरप कटनी निवासी दिलीप भाउ से लाकर बेचता था!
तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। लगातार पतासाजी और मुखबिर तंत्र की मदद से आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दिलीप भाउ छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में नशीले कफ सिरप की सप्लाई करता था। मामले में पुलिस अब नेटवर्क के अन्य जुड़े लोगों और सप्लाई चैन की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14प्रेस क्लब में बप्पा की एंट्री, गूंजा गणपति बप्पा मोरया, पत्रकारों ने मिलकर जमाया भक्ति का रंग, विधि-विधान से हुई गणेश स्थापना… अब खबरों के साथ रोज होगी बप्पा की जय-जयकार, पूजा-पाठ और प्रसाद का भी रहेगा जोर…
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?
