
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है! जहां अस्पताल के गटर की सफाई के दौरान तीन सफाई कर्मियों की मौत हो गई! इस घटना की पुष्टि अधिकारियों ने की है! बताया जा रहा है! कि सफाई के दौरान जहरीली गैस के कारण तीनों कर्मी बेहोश हो गए…. जिसके बाद उनकी मौत हो गई…. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया…. और पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया….
हादसे के बाद मृतकों के परिजन देर रात अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया….
के बाद मृतकों के परिजन देर रात अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया…. परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है! इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृतक सफाई कर्मियों के शवों को कचरे की तरह ले जाया गया…. जिसका वीडियो भी सामने आया है! इस घटना से गुस्साए परिजनों और पुलिस के बीच अस्पताल के एंट्री गेट पर झड़प भी हुई! स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई… कि रात करीब 3:00 बजे तक अस्पताल परिसर में विवाद चलता रहा…
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला….
बताया जा रहा है! कि यह विवाद करीब 8 घंटे तक जारी रहा…
जिसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच बातचीत करवाई, जिसके बाद मामला शांत हुआ…. प्रशासन ने पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया है! जबकि इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.21जस्टिस बंगला से गोलबाजार तक बाइक पर ‘सर्कस’, ट्रैफिक वाले शायद छुट्टी मनाते रहे! युवक कभी लेटा, कभी खड़ा होकर स्टंट करता रहा—संडे की भीड़ में सिस्टम की नजर आखिर कहां थी, चालान की रफ्तार कैमरे तक पहुंची या स्टंटबाज तक?
Uncategorized2026.09.21शहर के पुराने बस स्टैंड के एक चर्चित होटल हेवेन्स पार्क में आधी रात ‘पब का पंगा’, युवती का तांडव, बाउंसर हुए बेबस, डायल-112 भी पहुंची लेकिन ड्रामा नहीं थमा, अब सवाल—देर रात तक ‘जाम’ छलक रहा था तो पुलिस-आबकारी की निगरानी आखिर किस काम की?
Uncategorized2026.09.20तौसिफ खान पर बीजेपी का ‘अनुशासन डंडा’ चला, प्रदेश मंत्री की कुर्सी गई, अब प्राथमिक सदस्यता भी राडार पर! अदालत में लंबित मामलों से पार्टी की छवि धूमिल होने का हवाला, 7 दिन में सफाई दो वरना पार्टी से भी ‘राम-राम’…
Uncategorized2026.09.20ई है RTO दफ्तर तू देख बबुआ, बरामदे में फाइलों की ‘खरही’, सीढ़ियों पर रिकॉर्ड के बोरे और सुरक्षा भगवान भरोसे, फाइल गायब हो, दस्तावेज निकले या फर्जीवाड़ा हो जाए तो RTO साहब बताएंगे, इन सरकारी कागजों का ‘माई-बाप’ आखिर कौन?
