
00 क्या अंचल वासियो ने इसी दिन के लिए किया था! मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए सँघर्ष…
00 पूरा पैसा निचोड़ने के बाद हाथ खड़े करने वाले निजी अस्पतालों पर भी कार्रवाई…
00 पूछ रहे अंचलवासी कि आखिर कहा ले जाये अपने बीमार और घायल मरीजो को…
बिलासपुर,,,, जननी सुरक्षा के ढिंढोरे का क्या हाल है! आप भी देख लीजिए केस बिगड़ा तो चांपा के निजी अस्पताल संचालक ने सरकारी अस्पताल ले जाने कह दिया…इसके बाद परिजन जब उसे सम्भाग के सबसे बड़े मेडिकल कालेज हॉस्पिटल सिम्स बिलासपुर लेकर पहुँचे तो कहा गया… यहाँ बेड नही है! निजी अस्पताल ले जाइए… तभी मीडिया की एंट्री हुई… तो प्रसूति वार्ड के स्टाफ ने करीब डेढ़ घण्टे बाद उसे अंदर वार्ड में शिफ्ट कर लिया… ये लगभग रोज का तमाशा है!सवाल यह उठ रहा… कि जब इतने बड़े करोड़ो के बजट वाले सिम्स मेडिकल कालेज में पीड़ितों को इस तरह हकाला जा रहे… तो आखिर परेशान हलाकान अंचलवासी अपने पीड़ितों को ले जाये तो कहा ले जाये… क्या इसी दिन के लिए शहरवासियो ने बिलासपुर में मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए संघर्ष किया था!
आप खुद देखिए ये संभाग के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल सिम्स की तस्वीरें है! प्रसूता के परिजन कैसे प्रलाप कर रहे है! कि एक- डेढ़ घंटे हो गये… गंभीर प्रसूता को किसी ने देखा और न छुआ तक नहीं इलाज नहीं किया… आरोप यह भी है! कि उन्हें अपने मरीज को निजी अस्पताल ले जाने कहा जा रहा है!
ऐसे में जननी सुरक्षा योजना और मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के तमाम दावे कितने खोखले है! समझा जा सकता है!
और सवाल खड़ा करता है! कि क्या जाननी सुरक्षा योजना का ढिंढोरा केवल विज्ञापन बोर्ड तक ही सीमित है! क्योंकि तस्वीरे और पीड़ितों के बयान तो खुद यहां के हालात को बंया कर रहै है!
ये है मामला…
पड़ोसी जिले जांजगीर- चाम्पा जिले के ग्राम सिवनी निवासी प्रकाश सिंह अपनी गर्भवती पत्नी को ब्लीडिंग होने के कारण मंगलवार रात सिम्स लेकर पहुँचा तो कहा गया… कि अपने मरीज को ले जाइए यहां जगह नही है! कह रहे इलाज नही हुआ तो माँ – बच्चे को मौत का खतरा है! हम नई रखेंगे सीधा यहां से बाहर ले जाइए…
0000
भुनेश्वरी भी बिलखी…
प्रसूता की हलाकान- परेशान परिजन भुवनेश्वरी ने कहा कि हम गरीब मजदूरी करते है! बड़ा मरना है! अब प्रसूता को और कहा ले जाये, यदि उसे कुछ हुआ तो कौन जिम्मेदार होगा..
फिर कहा से हो गया जगह…
सवाल यह उठ रहा कि फिर मीडिया का कैमरा चमकते ही कैसे जगह हो गया,,, जो जगह नही है! कहकर भगा रहे थे!
पैसा दे पैसा दे भी आ चुका सामने…
न्यायधानी के जिला अस्पताल से वायरल वीडियो ने पहले ही यहां की चिकित्सा व्यवस्था के नाम पर चल रही उगाही को जाहिर कर दिया… सबने देखा कि कैसे मरीज के परिजन से रकम की मांग की जा रही थी! और कि जाती है! इसके पहले भी यहां एक लेडी डॉक्टर का पैसा न देने पर मरीज के परिजन को कोसने वाला वीडियो भी सामने आया था…! सरकारी अस्पतालों में किस तरह खुलेआम पैसों की मांग की जाती है! कैसे मरीजो को प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कर मोटी रकम वसूल की जाती है! ये भी किसी से छिपा नही है!
000
यदि ऐसा है! तो गलत है! इसकी जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी, बार- बार स्टाफ को ताकीद की जा रही है! कि मरीजो को बाहर नही भेजना है! जो भी आये उन्हें हर सम्भव मदद और चिकित्सा देनी है!अभी दिखवा लेते है…!
डॉ लखन सिंह, अधीक्षक सिम्स
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
