
बिलासपुर,,, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, कोनी में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी (TPO) की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है! बुधवार को NSUI के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव अश्वनी दीक्षित को ज्ञापन सौंपकर कथित अनियमितताओं की जांच और कार्रवाई की मांग की…

NSUI ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में टीपीओ का पद स्वीकृत नहीं होने के बावजूद नियमों को दरकिनार कर नियुक्ति की गई… साथ ही यूजीसी और सक्षम प्राधिकरण की अनुमति के बिना छात्रों की फीस (IRG फंड) से वेतन भुगतान किया जा रहा है!

जो गंभीर वित्तीय गड़बड़ी है! संगठन के अनुसार इस मद से अब तक करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं!
ज्ञापन में चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए गए हैं! आरोप है!

कि उम्मीदवारों को निर्धारित से अधिक अंक दिए गए, अप्रमाणित डिग्री के आधार पर चयन किया गया और अनुभव का गलत मूल्यांकन किया गया….

एनएसयूआई ने दावा किया कि वर्ष 2016 और 2025 की जांच समितियों ने भी इस भर्ती में अनियमितता पाई थी, इसके बावजूद भुगतान जारी रहना प्रशासन की भूमिका पर संदेह पैदा करता है।

रंजेश सिंह ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच केंद्रीय स्तर पर कराने, संबंधित अधिकारी को तत्काल पद से हटाने, एफआईआर दर्ज करने और अब तक किए गए भुगतान की वसूली की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा..

इस दौरान पुष्पराज साहू, करन यादव, राजा खान, गौरव सिंह, मनेन्द्र अनत, अतुल रजक, श्रवण यादव, प्रशांत पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
