
बिलासपुर,,,, जिले में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कार चलाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है! खास बात यह है! कि पकड़ा गया… युवक शहर के एक उद्योगपति (कोयला व्यवसायी) के यहां गनमैन के रूप में काम करता है! मामले के सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और जांच की निष्पक्षता को लेकर भी शहर में चर्चाएं तेज हो गई हैं!
जानकारी के अनुसार विकास सिंह नाम का व्यक्ति, जो मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला बताया जा रहा है! बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में रहकर एक उद्योगपति (कोयला व्यवसायी) के यहां गनमैन के रूप में काम कर रहा है! बताया जा रहा है! कि वह अपनी निजी कार में पंजाब राज्य का फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लंबे समय से शहर में घूम रहा था! और यातायात नियमों का उल्लंघन भी कर रहा था!
मामले का खुलासा तब हुआ जब पंजाब निवासी एक महिला के पास लगातार ई-चालान पहुंचने लगे… चालान ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य नियमों के उल्लंघन के कारण जारी किए गए थे! महिला ने जांच कराई तो पता चला कि जिस नंबर की कार पर चालान कट रहे हैं! वह वाहन उनके नाम पर दर्ज है! जबकि वह वाहन पंजाब से बाहर गया ही नहीं था!
इसके बाद महिला ने अपने वकील के माध्यम से छत्तीसगढ़ पुलिस से शिकायत की… शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित नंबर की तलाश शुरू की और चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोककर जांच की गई… जांच में सामने आया कि विकास सिंह अपनी कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शहर में घूम रहा था! पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की…
सूत्रों के अनुसार मामला हाई प्रोफाइल व्यक्ति से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधिकारी खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं! चर्चा यह भी है! कि देर रात तक पूछताछ के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया… हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है!
बार-बार चालान से खुला बड़ा फर्जीवाड़ा…
पंजाब की रहने वाली महिला के पास बार-बार ई-चालान पहुंचने के बाद मामला सामने आया… जांच में पता चला कि उनके नंबर की प्लेट किसी दूसरी कार में लगाकर बिलासपुर में चलाई जा रही थी! शिकायत के बाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार को पकड़ा और फर्जी नंबर प्लेट का खुलासा हुआ…
गनमैन निकला आरोपी…
पकड़ा गया युवक शहर के एक उद्योगपति (कोयला व्यवसायी) के यहां गनमैन के रूप में काम करता है! हाई प्रोफाइल कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं! लोगों का कहना है! कि यदि मामला सामान्य होता तो तुरंत कड़ी कार्रवाई होती…
कब से चल रहा था फर्जी नंबर प्लेट का खेल ?
घटना के बाद यह चर्चा तेज हो गई है! कि आखिर कब से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाया जा रहा था! और क्या इसमें और लोग भी शामिल हैं! पुलिस ने पूरे मामले की जांच की बात कही है! लेकिन आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आने से संदेह और बढ़ गया है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
UncategorizedNovember 5, 2026दोस्तों की कार देखकर 11वीं के छात्र पर चढ़ा चारपहिया का शौक, माता-पिता ने चाबी देने से किया इनकार तो खुद ही रच डाली अपहरण की फिल्मी कहानी, फोन कर मचाया हड़कंप, दोस्त के घर छिपा मिला किशोर, पुलिस ने खोली पोल…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में मिठाई के नाम पर सेहत से खिलवाड़, कहीं बिना पंजीयन बन रहे थे बताशे तो कहीं बूंदी में घुल रहा था अखाद्य रंग, खाद्य विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, 132 किलो मिठाई-बताशा नष्ट, एक फर्म पर जड़ा ताला…
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
