
बिलासपुर,,,, जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आज सभी नोडल अधिकारियों, थाना प्रभारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक विशेष बैठक आयोजित की! बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अपनाई जा रही iRAD (Integrated Road Accident Database) प्रणाली पर गहन चर्चा की गई!

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए एसएसपी श्री सिंह ने बताया कि iRAD प्रणाली सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण, कारणों की पहचान एवं निवारण हेतु एक बहुआयामी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है! इस प्रणाली के माध्यम से दुर्घटना के हर पहलू जैसे—चालक की त्रुटि, वाहन की स्थिति, सड़क की गुणवत्ता, प्रकाश व्यवस्था, दृश्यता, मौसम, वाहन भार, टक्कर का प्रकार और बीमा जैसी जानकारियाँ केंद्रीकृत रूप से एकत्र कर उनका विश्लेषण किया जाता है!

एसएसपी ने कहा कि यह प्रणाली राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), PWD, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण सड़क विभाग, स्वास्थ्य संस्थान और अन्य विभागों के साथ एकीकृत रूप से कार्य करती है! जिले में सड़क दुर्घटनाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है! और प्रत्येक दुर्घटना की जानकारी केंद्रीय डाटा सेंटर को भेजी जा रही है! जिससे राज्य और केंद्र स्तर पर त्वरित निर्णय लिए जा सकें!
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है! साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर सुधारात्मक प्रयास, जैसे चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधार, यातायात जागरूकता अभियान और तकनीकी निगरानी को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है!
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी (शहर एवं ग्रामीण), डीएसपी, पुलिस चौकी प्रभारी, तथा NIC के नोडल अधिकारी सौरभ चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे!
बैठक का उद्देश्य केवल दुर्घटना के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि पूर्वानुमान, विश्लेषण और रोकथाम के माध्यम से सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना रहा! iRAD प्रणाली के माध्यम से प्रत्येक दुर्घटना का वैज्ञानिक विश्लेषण कर उसे दोहराने से रोकने की दिशा में यह एक बड़ी पहल है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
