
बिलासपुर,,, शहर की सड़कों पर गरजते साइलेंसर अब शांत होते नजर आ रहे हैं! बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में यह अभियान लगातार जारी है!

इस मुहिम के तहत ट्रैफिक पुलिस की पेट्रोलिंग टीमों ने शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए! ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली 8 बुलेट मोटरसाइकिलों को जप्त किया! इन सभी में प्रतिबंधित मॉडिफाई साइलेंसर लगे हुए थे! जो न सिर्फ कानों को तकलीफ देते हैं! बल्कि शहर के शांति व्यवस्था के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं!

कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक उप निरीक्षक इंदल पाटले, धनेश साहू, के के मरकाम सहित प्रधान आरक्षक जावेद अली, यासीन हुसैन, धर्मेश मार्बल, विजय साहू, देव, संतोष राठौर एवं धनश्याम राठौर शामिल रहे!
क्लियर चेतावनी, “अब नहीं चलेगा साइलेंसर का शोर”
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे ने स्पष्ट शब्दों में कहा है! कि कोलाहल अधिनियम के तहत किसी भी वाहन पर प्रेशर हॉर्न या मॉडिफाई साइलेंसर लगाना कानूनन अपराध है! ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा!

उन्होंने आम जनता से भी अपील की है! कि वे अपने वाहनों में ऐसे साइलेंसर न लगाएं जो तय मानकों से अधिक ध्वनि उत्पन्न करते हों! ऐसा करना न केवल कानून का उल्लंघन है! बल्कि अन्य नागरिकों की मानसिक शांति में भी बाधा उत्पन्न करता है!
बिलासपुर बनेगा ‘साइलेंस ज़ोन’
पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान केवल जुर्माने तक सीमित नहीं है! बल्कि एक बड़े सामाजिक उद्देश्य से भी जुड़ा है! शहर को ध्वनि प्रदूषण से मुक्त करना! ऐसे में यदि आप भी मॉडिफाई साइलेंसर का शोर मचाते फिर रहे हैं! तो सावधान हो जाइए… अगली बारी आपकी भी हो सकती है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
