
00 पूर्व के गिरफ्तारा आरोपी के कब्जे से 10 किलो 700 ग्राम मादक पदार्थ गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल सहित जुमला किमती 236000रू. मषरूका किया गया है बरामद।
बिलासपुर,,, यातायात थाना एवं सरकण्डा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से थाना अजाक के पास वाहन चेकिंग दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति कार्टून में गांजा रखकर उड़िसा से कोटा जाने वाले हैं! उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये! जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश पाण्डे के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर NDPS एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये मुखबीर के बताये हुलिये के व्यक्ति का इंतजार किया जा रहा था! कि होण्डा साईन मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 बी डब्ल्यू 9342 में सवार दो व्यक्ति आते हुये दिखे जिसमें पुलिस को देख पीछे बैठा व्यक्ति मोटर सायकल से कूदकर भाग गया था! मोटर सायकल चालक को पकड़कर विधिवत् तलाशी लेने पर कार्टून में रखे 7 पैकेट एवं मोटर सायकल के सीट के नीचे रखे 3 पैकेट गांजा बरामद हुआ जिसे विधिवत् तौल करने पर कुल 10 किलो 700 ग्राम गांजा जुमला किमती 150000रू एवं मोटर सायकल तथा मोबाईल बरामद कर, पूछताछ करने पर संदीप वर्मा निवासी गनियारी के कहने पर अपने नाबालिग साथी के साथ उड़िसा से गांजा लाकर संदीप वर्मा (डीलर) को देना, जिसके बदले संदीप वर्मा द्वारा एक बार लाने पर 2000रू, मजदूरी देना बताने पर विधिवत् कार्यवाही करते हुये मादक पदार्थ गांजा एवं स्कूटी को जप्त कर आरोपी विकास वर्मा को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है! फरार आरोपी संदीप वर्मा एवं नाबालिग बालक को दिनांक 08.03.2025 को गिरफ्तार किया गया है! गाँजा सप्लाई करने वाले आरोपी मोहन नाग निवासी उड़िसा फरार था! जिसकी पतासाजी की जा रही थी! मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध की विवेचना हेतु एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सदस्य सीएसपी सिद्धार्थ बघेल को अपराध का पर्यवेक्षण करने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आदेशित किया गया था! सप्लायर मोहन नाग का लोकेशन मिलने पर एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए सरकंडा से टीम भेजकर उड़िसा से गिरफ्तार करने निर्देशित किये जाने पर तत्काल टीम उड़िसा भेजा गया, जहां आरोपी मोहन नाग को दिनांक 15.05.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है!
आरोपी 👇👇
मोहन नाग पिता चिंतामणी नाग उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बांका बियर थाना पटनागढ़ जिला बलांगीर उड़िसा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
