
बिलासपुर,,, सोशल मीडिया मे वायरल वीडियो के वायरल होने के बाद से बिलासपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं! उर्स की रात का बताया जा रहा है! वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है! इस वीडियो में कुछ नशेड़ी और आदतन बदमाश हथियारों के साथ नजर आ रहे यह वीडियो उर्स की रात का बताया जा रहा है! चुचुहियापारा के लड़कों द्वारा पुलिस लाइन के उर्स में चादर ले जाते समय पुलिस की तगड़ी सुरक्षा और जगह जगह पुलिस जवानो और अफसरों की तैनाती के बाद भी तलवार और चाकू लहारते रहे! सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है! की मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी के चुचुहियापारा से निकला यह जुलूस बिलासपुर के सिविल लाइन मे खत्म हुआ!
इस दौरान बदमाश युवक तलवार और चाकू लहराते सिरगिट्टी, तोरवा, तारबहार और सिविल लाइन यानी चार चार थाना के इलाके से निकल गया लेकिन चारो थानो के अफसरों को हवा तक नही लगी! इतना ही नही चार चार थानो की पुलिस को चकमा देने के बाद बदमाशो ने इसका वीडियो बनाकर बकायदा सोशल मीडिया मे भी पोस्ट कर पुलिस को खुली चुनोती दे डाली! एक तरफ जहाँ देश मे चल रहे हालत से निपटने के लिए बदमाशो और अवैध घुसपैठियों की तालाश के लिए जगह-जगह तलाशी और सर्चिंग अभियान चला रही है! ऐसे मे चार चार थानो के क्षेत्र से खुलेआम हथियारों के साथ बदमाशो का नजर आना पुलिस की मुस्तैदी और सुरक्षा पर गभीर सवाल खड़ी करती है! मिली जानकारी के अनुसार हथियारों के साथ नजर आ रहे हैं! बदमाश सिरगिट्टी इलाके के रहने वाले हैं! और कई मामलों में पुलिस रिकॉर्ड में इनका नाम भी है! ऐसे में भीड़भाड़ इलाके में खुलेआम हथियारों की नुमाइश का वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल करना यह बताता है! की बदमाशो मे पुलिस का कितना खौफ है! और न्यायधानी की पुलिस कितनी सतर्क…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
