
जांजगीर-बिलासपुर,,, शिवरीनारायण में अवैध रेत की कालाबाजारी की हट करे तो इसमें कोई शक नहीं की जांजगीर जिले के शिवरीनारायण में सबसे ज्यादा रेत की तस्करी होती है! जिसमे खनिज विभाग के अधिकारी मिले हुए रहते है! जिनके इशारे पर पूरा काम होता है! दरअसल जांजगीर जिले के अंतर्गत शिवरीनारायण में रेत का खेल जमकर खेला जा रहा है! जिसमे भाजपा और कांग्रेस से जुड़े हुए लोग भी शामिल है! जिनके संरक्षण में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से किया जाता है! बुधवार की रात भी कुछ इसी तरह का अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा था! जिसमे एक गाड़ी पामगढ़ और दूसरी गाड़ी मस्तूरी की है! जो रेत का अवैध परिवहन करने के लिए नदी का सीना चीरकर रेत भरकर ले जा रहे थे! इसी बीच शिवरीनारायण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो हाईवा रेत से भरे हुए है जो बिलासपुर की तरफ जा रहे है! खबर पाकर थाना प्रभारी के निर्देश पर दोनों हाईवा को रात में पकड़ा गया और कागजात मांगा गया! लेकिन किसी तरह का कोई भी कागजात पेश नही किया गया! जिसके कारण पकड़े गए दोनों हाईवा को थाना लाकर खड़े कर दिया गया!जिसमे नेतागिरी के सथ एप्रोच और दादागिरी तक की दिखाई गई! लेकिन किसी भी रसूख की TI के सामने नहीं चली!
रेत का फर्जी बिल कर दिया पेश
सूत्र बता रहे है! कि पुलिस ने जब हाईवा पकड़ा और अवैध खनिज के बारे में कागजात मांगा तो खनिज तस्करी करने वालो ने होशियारी दिखाई और नकली कागजात पेश कर दिए मतलब अवैध रेत के पुराने रॉयल्टी को दूसरी जगह का पेश कर दिए! जिसके कारण मामला और ज्यादा गंभीर हो गया! जिसकी जांच मे पुलिस जुटी हुई है! पुलिस का कहना है! कि खनिज विभाग से संपर्क करके कार्रवाई की जाएगी!
खनिज विभाग सुस्त,पुलिस कर रही खनिज विभाग का काम
वैसे देखा जाए तो खनिज विभाग को अवैध रेत की गाड़ियों को पकड़ने की जिम्मेदारी है! लेकिन खनिज विभाग के अधिकारी खुद अवैध कारोबार में सहयोग करते है! एक तरह से देखा जाए तो बिना खनिज विभाग की अनुमति के अवैध खनिज का काम नहीं हो सकता है! यही कारण है! कि पुलिस को सामने आकर कार्रवाई करना पड़ रहा है!
हाईवा पकड़ने की खबर फैली आग की तरह
शिवरीनारायण थाना में हाईवा पकड़े जाने की खबर आग की तरह फ़ैल गई! और देखते ही देखते मीडिया और आसपास के लोग पहुंच गए!
नेताओ की नेतागिरी नहीं आई काम,कद्दावर नेता की भी नहीं चली
पकड़े गए हाईवा को छुड़ाने के लिए कोई एक नहीं बल्कि कई लोगो ने थानेदार को फोन किया! यहां तक भाजपा और कांग्रेस के नेताओ तक का फोन आया! लेकिन किसी की एक नहीं चली! बल्कि थानेदार ने सीधे और साफ कह दिया कि गाड़िया नहीं छोड़ी जा सकती! इसमें कार्रवाई होगी!इतना ही नहीं हाईवा के लिए पामगढ़ के एक कद्दावर नेता तक की नहीं चली! जिन्होने थानेदार को फोन किया और निवेदन किया कि गाड़ी छोड़ दीजियेगा! लेकिन थानेदार ने सीधे बोला की गाड़ी नहीं छूटेगा!
दिग्गज नेताओं को लौटना पड़ा खाली हाथ
सूत्र बता रहे है! कि अवैध रेत से भरे हुए हाईवा को छुड़ाने के लिए गाड़ी मालिक के अलावा बीच मे दलाली करने वाले कुछ लोग एक गाड़ी के बदले मे 50 हजार तक देने को तैयार थे! लेकिन पैसा लेकर गए लोगो को पैसों के साथ खाली हाथ लौटना पड़ा! जिसकी चर्चा शिवरीनारायण में जमकर है!
छूटभैये नेताओ की बोलती हुई बन्द
राजनितिक रोटियां सेंकने और अपने आपको ताहुद्दार बताने वाले छूटभैये नेताओ ने भी गाड़ियों को छुड़ाने का भरपूर प्रयास किया! लेकिन किसी की नहीं चली।बल्कि मुंह लटका कर वापस आना पड़ा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
