
बिलासपुर,,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और सोशल मीडिया पर खुद को ‘गुंडा’ बताकर दहशत फैलाने वाले युवकों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है! कुल 6 आरोपियों और 3 अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया! जिनमें से चुचुहियापारा गणेश नगर के 4 युवकों के खिलाफ केवल धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई! जबकि अन्य पर आर्म्स एक्ट व मारपीट के प्रकरण में न्यायिक रिमांड की कार्रवाई हुई!पुलिस के अनुसार नमन सलूजा उर्फ रुद्र और उसके पिता सचिन सलूजा पर पहले से ही गंभीर मारपीट का मामला दर्ज था! ढाई साल से फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया! वहीं, होली के दिन चाकूबाज़ी कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले तीन अपचारी बालकों में से दो को हाल ही में पकड़ा गया! एक अन्य नाबालिग को भी शराब के नशे में सब्जी मंडी क्षेत्र में हमला करने के मामले में पकड़ा गया! जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है!
चुचुहियापारा क्षेत्र के आरोपी मुस्ताक उर्फ गुफरान, आवेष उर्फ जावेद, शेख मुस्ताक उर्फ कैफ और वाहिद उर्फ पापे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर खुद को डॉन और बदमाश बताकर वीडियो पोस्ट किए थे! जिसमें वे चाकू और तलवार लहराते दिखे! पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इन्हें गिरफ्तार किया, लेकिन इन चारों पर केवल धारा 151 की कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया! हथियार ज़ब्त न होने और आर्म्स एक्ट की कार्रवाई न होने पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं!पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ने के बाद सरेराह कान पकड़वाकर उठक-बैठक करवाई और “अब ऐसा वीडियो नहीं बनाएंगे” का नारा भी लगवाया! इनके खिलाफ जुलूस भी निकाला गया ताकि इलाके में कानून का डर बना रहे! हालांकि चाकू-तलवार लहराने वाले दो आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
