
बिलासपुर,,, जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता की भारी कमी नजर आ रही है! ताजा मामला रायपुर-धमतरी मार्ग का है! जहां छाती गांव के पास कुछ युवकों ने आधी रात को चलती कार से बाहर निकलकर खतरनाक अंदाज में डांस किया! इस जानलेवा हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है! जिससे लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों देखी जा रही है!
वीडियो में साफ देखा जा सकता है! कि तेज रफ्तार कार की खिड़की से युवक आधा शरीर बाहर निकालकर मस्ती कर रहे हैं! और एक-दूसरे को उकसा रहे हैं! उनके पीछे चल रहे एक वाहन में मौजूद लोगों ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया! वीडियो के वायरल होते ही सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठने लगे हैं!
पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए युवकों की पहचान शुरू कर दी है! और जल्द ही संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी! पुलिस अधिकारियों का कहना है! कि इस तरह की लापरवाह हरकतें न केवल खुद की जान के लिए खतरा होती हैं! बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी घातक साबित हो सकती हैं!
गौरतलब है! कि बिलासपुर जिले में पिछले कुछ महीनों में कई सड़क हादसे हो चुके हैं! जिनमें कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है! इसके बावजूद युवाओं द्वारा इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें यह साबित करती हैं! कि अब भी सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं बरती जा रही है!
प्रशासन ने की अपील
प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है! कि सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाएं! नियमों का पालन करें और इस तरह के स्टंट या खतरनाक हरकतों से बचें! साथ ही, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को उदाहरण के तौर पर इस्तेमाल करते हुए जागरूकता अभियान चलाने की भी योजना बनाई जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
