
बिलासपुर- तखतपुर,,,क्षेत्र में जुनापारा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज शर्मा का अमानवीय चेहरा सामने आया है! जहां उन्होंने मृतक सकेरी निवासी उमाशंकर साहू के शव को परिजन के हवाले कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाने कह दिया! पेट्रोलिंग गाड़ी और पुलिस जवान का कोई सहयोग नहीं मिला! इसके बाद परिजन अधेड़ मृतक के शव को बोरी में भरकर बाइक में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम किया गया! फॉरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की है! पुलिस की लचर व्यवस्था से परिजनों में आक्रोशइस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताई है! परिजनों ने आरोप लगाकर कहा है! उमाशंकर साहू गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद भी पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया! तीन दिनों से लगातार उमाशंकर की खोजबीन कर रहे थे! परिजनों ने ही ग्रामीणों की मदद से उनका शव खोजा! पुलिस की लचर व्यवस्था से परिजनों में आक्रोश है!
जंगल में मिला था उमाशंकर का क्षत विक्षत शव
मृतक के परिजन रोहित साहू, फागुराम साहू ने बताया, तीन दिन पहले लकड़ी काटने जंगल गए अधेड़ उमाशंकर साहू का क्षत विक्षत शव मिला है! जंगली जानवर के हमले से मौत होने की आशंका है! यह घटना जुनापारा चौकी के निमघाट जंगल की है!
एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लिया
इस मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा, पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल पहुंचाने में अगर पुलिस का सहयोग नहीं मिला तो यह गलत है! इस मामले को संज्ञान में लिया गया है.उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई के भी संकेत दिए हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.18कलेक्टोरेट गेट पर ननद-भाभी का हाईवोल्टेज ड्रामा, सूटकेस उतारने की बात पर सड़क बनी अखाड़ा, दो मासूम बच्चों को छोड़ने का आरोप, पति की एंट्री ने बढ़ाया पारा, झूमाझटकी CCTV में कैद और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
Uncategorized2026.09.18माधव ट्रेडर्स में ‘ताजा’ चाय पर छापा, HU के साथ खाद्य विभाग की धाड़, 23 पैकेट ब्रूक बॉन्ड ताजा राडार पर, खरीदी का बिल मौके पर गायब… अब बिल आएगा तो खुलेगा ‘नकली-ताजा’ का पूरा राज…
Uncategorized2026.09.18RTO में लक्ष्मी दर्शन, फिटनेस सेंटर में दलालों का दरबार, बोर्ड पर ‘एंट्री बैन’ अंदर बिना एजेंट सब बेकार, 800 की फीस, 1200 की रेडियम पट्टी और 13 हजार का GPS दलाल मिले तो सिस्टम बोले, सब मुमकिन है…
Uncategorized2026.09.18मोदी के दीयों में सियासत की चिंगारी, मिताली चौक पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, गृहमंत्री के सामने नारेबाजी-धक्का-मुक्की, फुटवियर चलने की खबर… भाजपाइयों ने भी खोल दी गुलाब की पंखुड़ियों वाली पुरानी फाइल…
