
बिलासपुर,,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एमडीएमए (एक खतरनाक नशे की दवा) की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है! पुलिस ने इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है! जो दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं! इन आरोपियों के पास से कुल 15 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद की गई है! ट्रेनों के जरिए हो रही थी!

तस्करी पुलिस को जानकारी मिली थी! कि कुछ लोग ट्रेनों के जरिए एमडीएमए ला रहे हैं! इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उसलापुर स्टेशन के पास एक आरोपी प्रदीप कुमार को पकड़ा! उसके पास एक पार्सल मिला! जिसमें ड्रग्स छिपा कर लाई गई थी! पूछताछ में उसने बताया कि ये पार्सल उसे दिल्ली के शुभम नामक युवक ने दिया था! इसके बाद पुलिस ने शुभम की लोकेशन ट्रेस की और रतनपुर के पास एक कार से उसे गिरफ्तार कर लिया! कार में मौजूद तीन अन्य आरोपी – सुमित, रितेश और राजू – को भी पकड़ा गया! तलाशी में कार से भी एमडीएमए बरामद हुआ!
राजस्थान का युवक भी पकड़ा गया
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से एक युवक ड्रग्स लेकर आ रहा है। रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने राजस्थान के विवेक कुमार को पकड़ लिया। उसके पास से करीब 3 ग्राम एमडीएमए मिला। पुलिस की जांच जारी प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह ट्रेनों और रेलवे पार्सल सेवा के जरिए ड्रग्स की सप्लाई करता था। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.20चंदे की ‘दादागिरी’ पर व्यापारियों का बिगड़ा मूड, CAT-चेंबर ने ठोकी ताल, 23 सितंबर को बाजार बंद का ऐलान, दो टूक बोले चंदा देंगे तो अपनी मर्जी से, धमकी-धौंस के आगे अब व्यापारी नहीं झुकेंगे…
Uncategorized2026.09.19व्यापार विहार के सागर ट्रेडर्स ,नरेश ट्रेडर्स के बाद अब माधव ट्रेडर्स में नकली माल सप्लाई करने का आरोप, पहले भी छापा, सामान का सेम्पल जब्त, जांच रिपोर्ट अब तक गायब—अब माधव ट्रेडर्स पर कार्रवाई के बाद सवाल, आखिर नकली माल का खेल रुकेगा कब और रिपोर्ट आएगी कब?
Uncategorized2026.09.19चकरभाठा में अड्डेबाजों और नशाखोरों पर पुलिस का डंडा चला, 9 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; जीत से लेकर शत्रुहन तक पुलिस ने कसा शिकंजा, मजिस्ट्रेट के दरबार में पेशी, बोले पुलिस से बचकर रहना….
Uncategorized2026.09.19डोंगरिपारा में चाकू लेकर घूम रहे थे मोहम्मद जुम्मन, कोटा पुलिस ने मारी दबिश तो ‘धार’ गई उतर, 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी, कब्जे से लोहे का चाकू बरामद; शशिकांत भारद्वाज की टीम ने न्यायिक रिमांड पर भेजा…
