
बिलासपुर,,, सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने के गंभीर मामले में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुंदन कुमार राजवाड़े, उम्र 27 वर्ष, निवासी चर्चाकोल, बैकुंठपुर, जिला कोरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है! यह कार्रवाई एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त साइबर टिपलाइन रिपोर्ट क्रमांक 138094971 के आधार पर की गई है!
भारत सरकार के गृह मंत्रालय की तकनीकी शाखा द्वारा संचालित सीसीपीडब्ल्यूसी योजना के अंतर्गत आई साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के जरिए सूचना मिली कि मोबाइल नंबर 6261958997 के धारक कुंदन कुमार राजवाड़े द्वारा सोशल मीडिया एप्स पर महिलाओं एवं नाबालिग बच्चों का अश्लील वीडियो और फोटो प्रसारित किए गए हैं! रिपोर्ट में बताया गया कि यह कृत्य बिलासपुर के इंद्रजीत कॉम्प्लेक्स, रविदास नगर क्षेत्र से किया गया था! पुलिस ने जब जांच की, तो पाया कि आरोपी ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक नाबालिग बच्चे का अश्लील वीडियो वायरल किया है! रिपोर्ट प्राप्त होते ही आरोपी फरार हो गया था! मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चर्चा कॉलोनी, बैकुंठपुर में दबिश दी गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया!
कानूनी कार्रवाई:
आरोपी कुंदन कुमार राजवाड़े के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 248/25 धारा 67-बी सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2000 एवं धारा 15(2) लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) 2012 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया!
जांच और कार्रवाई में शामिल अधिकारी:
इस पूरी कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, एवं नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद (भा.पु.से.) के निर्देशन में टीम गठित की गई थी!
विशेष भूमिका निभाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी:
- निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली)
- स.उ.नि. गजेन्द्र शर्मा
- आरक्षक गोकुल जांगड़े, नुरुल कादिर, धीरेन्द्र सिंह
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.20चंदे की ‘दादागिरी’ पर व्यापारियों का बिगड़ा मूड, CAT-चेंबर ने ठोकी ताल, 23 सितंबर को बाजार बंद का ऐलान, दो टूक बोले चंदा देंगे तो अपनी मर्जी से, धमकी-धौंस के आगे अब व्यापारी नहीं झुकेंगे…
Uncategorized2026.09.19व्यापार विहार के सागर ट्रेडर्स ,नरेश ट्रेडर्स के बाद अब माधव ट्रेडर्स में नकली माल सप्लाई करने का आरोप, पहले भी छापा, सामान का सेम्पल जब्त, जांच रिपोर्ट अब तक गायब—अब माधव ट्रेडर्स पर कार्रवाई के बाद सवाल, आखिर नकली माल का खेल रुकेगा कब और रिपोर्ट आएगी कब?
Uncategorized2026.09.19चकरभाठा में अड्डेबाजों और नशाखोरों पर पुलिस का डंडा चला, 9 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; जीत से लेकर शत्रुहन तक पुलिस ने कसा शिकंजा, मजिस्ट्रेट के दरबार में पेशी, बोले पुलिस से बचकर रहना….
Uncategorized2026.09.19डोंगरिपारा में चाकू लेकर घूम रहे थे मोहम्मद जुम्मन, कोटा पुलिस ने मारी दबिश तो ‘धार’ गई उतर, 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी, कब्जे से लोहे का चाकू बरामद; शशिकांत भारद्वाज की टीम ने न्यायिक रिमांड पर भेजा…
