
00 बोले इतने बड़े अफसर हो गए न कुछ पूछते न बताते और फोन तक नही उठाते
00 कहा बन्द कीजिये तोड़फोड़, इनको हुई क्षति का जिम्मेदार कौन एक पूर्व पार्षद पर लगे 70 हजार लेने के आरोप
बिलासपुर,,, भाजपा नेता द्वारा जोन कमिश्नर और भवन शाखा अधिकारी को ज्वाली नाला वैकल्पिक रोड में हुई तोड़फोड़ के मामले में हड़काने की खबर है! बताया जा रहा कि उन्होंने अफसरों पर इस बात को लेकर नाराजगी जताई कि इतने बड़े अफसर हो गए कि मोबाइल तक नही उठाते, उन्होंने साफ कहा कि अब यहाँ से एक ईंट भी नही उखड़ना चाहिए! इस दौरान एक व्यापारी ने एक भाजपा नेता पर निगम से नक्शा पास कराने के एवज में 70 हजार रुपये लेने का आरोप भी लगाया! करीब 3 बजे के आसपास सूचना मिली कि भाजपा नेता मेयर के साथ ज्वाली नाला वैकल्पिक मार्ग पहुचे थे! उनके साथ उनके समाज के वे लोग भी मौजूद थे! जिनका निर्माण ढहाया गया है!

और निगम के भवन शाखा अधिकारी व जोन कमिश्नर भी मौजूद थे! मीडिया की टीम जब मौके पर पहुँची तब तक सब वहाँ से जा चुके थे! वहाँ मौजूद आसपास के लोगो ने बताया कि भाजपा नेता ने अफसरों पर यहाँ की गई तोड़फोड़ को लेकर नाराजगी जताते हुए जवाब मांगा कि जब जमीन इनके खुद के स्वामित्व की है! तो तोड़फोड़ कैसे पहले क्यो नही देखते जब बन जाता है! तब क्यो दिखाई देता है! इन लोगो को जो क्षति हुई उसकी भरपाई कौन करेगा! भाजपा नेता ने अफसरों को हड़काया की अब यहां एक ईंट भी नही टूटनी चाहिए! उन्होंने पूछा आप लोग क्या देख रहे है! आपको खुद कुछ पता नही कभी कहते है! आवासीय है! तो कभी कहते है! व्यवसायिक है! न पूछते न बताते फोन तक नही उठाते कुछ भी कर रहे है! ऐसी मनमानी नही चलेगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
