
बिलासपुर,,, प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज तोरवा क्षेत्र की धान मंडी रोड पर बड़ी कार्यवाही की गई!

आदेशानुसार, फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई, जिससे आमजन को राहत मिली है! नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की!

फुटपाथ पर लंबे समय से ठेले, गुमटियां और दुकानें कब्जा जमाए हुए थीं! जिससे राहगीरों को चलने में भारी दिक्कत हो रही थी! शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया था! लेकिन निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया! इसके बाद सोमवार सुबह से तोरवा धान मंडी रोड पर बुलडोजर के साथ अभियान शुरू किया गया!

कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों की सख्ती के आगे उन्हें पीछे हटना पड़ा! अतिक्रमण हटते ही सड़क और फुटपाथ खुल गए! जिससे स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली!
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है! कि शहर के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहेगा! उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रास्तों और फुटपाथों पर कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!
स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और पैदल चलने वालों को सुविधा मिलेगी! प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
