
बिलासपुर,,,, सकरी थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी राजेश सोनवानी को पुलिस ने मात्र चंद घंटों में गिरफ्तार किया। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 416/2025 धारा 74, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
प्रार्थीया थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश की कि वह दिनांक 22.06.2025 को अपने बच्चे के साथ अपने घर में से रही थी तब रात्रि 01.40 बजे आरोपी राजेश सोनवानी पिता नारायण सोनवानी खिड़की से घर में घुस कर बुरी नियत से प्रार्थीया को छेड़छाड़ कर रहा था प्रार्थीया मोबाईल का टार्च जलाकर देखी तब आरोपी राजेश सोनवानी था प्रार्थीया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 74,331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश हेतु मुखबीर लगाया गया। आरोपी की पतासाजी कर आरोपी राजेश सोनवानी पिता नारायण सोनवानी उम्र 26 वर्ष निवासी अटल आवास सकरी को गिरफ्तार किया गया जिसे कल दिनांक 23.06.2025 को माननीया न्यायालय पेश किया जायेगा उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप आर्य, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र तिवारी ,प्रधान आरक्षक मालती तिवारी की भूमिका अहम रही ।
आरोपी – 👇👇👇
राजेश सोनवानी पिता नारायण सोनवानी उम्र 24 वर्ष निवासी अटल आवास सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
अपराध क्र 416/2025 धारा 74, 331(4) बीएनएस
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
