बिलासपुर:-दिनांक 13 /3 /2022 को प्रार्थी करण साहू थाना कोतवाली उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी10 1062 को अपने दुकान के सामने रखा था एवं सब्जी बेचने का कार्य कर रहा था रात्रि करीब 9:00 बजे अपने घर जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल के पास आया तो देखा कोई अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया था की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 98 धारा 379 आईपीसी दर्ज कर विवेचना में लिया गया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर मैम से दिशा निर्देश प्राप्त कर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षकश्रीमती स्नेहिल साहू मैम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के द्वारा टीम गठन कर घेराबंदी कर आरोपी राजू राजपुत पिता विष्णु राजपूत उम्र 20 वर्ष साकिन गणेश चौक चिंगराजपारा को बिलासा चौक के पास अंधेरे का लाभ उठाते हुए मोटरसाइकिल को लेकर भागते हुए पकड़ा गया एवं विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया उक्त प्रकरण में निरक्षक एवं सायबर सेल प्रभारी श्री प्रदीप आर्य थाना प्रभारी कोतवाली , उप निरक्षक रविन्द्र यादव एवम अन्य थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही?

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.21“गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और गोहत्या पर केंद्रीय कानून की मांग ने पकड़ी रफ्तार, देशभर में छह चरणों का महाअभियान शुरू, करोड़ों हस्ताक्षरों से केंद्र सरकार तक पहुंचेगी जनभावना, संत समाज बोला—अब जनजागरण से बनेगा बदलाव का दबाव….
Uncategorized2026.07.21बिरकोना में जुए की महफिल पर पुलिस का धावा! 9 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹20,700 नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त; कोनी पुलिस-एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई
Uncategorized2026.07.21नागलोक कांड में बड़ा खुलासा! बिना सांप काटे बनवाते थे ‘सर्पदंश’ की कहानी, सिम्स के दो नगर सैनिक गिरफ्तार; मुआवजा दिलाने वाले गिरोह की परतें खुलनी शुरू…
Uncategorized2026.07.21बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: चौकीदार की हत्या कर फरार मर्डर आरोपी पटना से दबोचा, मास्टर प्लान का खुलासा; दो आरोपी अभी भी फरार, कई राज्यों में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी…
