बिलासपुर-बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गणेश चंदे के हिसाब किताब को लेकर युवक के साथ सुबह सुबह हुई चाकूबाजी में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में चाकूबाजी करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया वही घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर जप्त कर लिया है।कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 08/03/2022 को प्रार्थी यश देवांगन पिता रवि देवांगन के द्वारा थाना कोतवाली में उपस्थित होकर रिर्पोट दर्ज कराया कि करण पटेल के द्वारा पिछले वर्ष सार्वजनिक गणेश समिति में एकत्र चंदा का पैसा के हिसाब-किताब को लेकर जान से मारने की धमकि देते हुए सुबह 09:00 बजे कतियापारा साई मंदिर के पास आकर अश्लील गाली गलौच कर अपने पास रखे चाकू से मेरे घुटने के उपर दो-तीन बार मारा जिसके कारण में गंभीर रूप से घायल हो गया, रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर मामले की सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया बिलासपुर को दी गई शहर में हुई चाकु बाजी की घटना जैसे गंभीर मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर आरोपी की घेराबंदी कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (शहर), उमेश कश्यप के तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली स्नेहिल साहु के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभरी सिटी कोतवाली एवं प्रभारी सायबर सेल प्रदीप आर्य के नेतृत्व में तत्काल थाने का पुलिस बल दो अलग-अलग टीम बनाकर कतियापारा जुना बिलासपुर दयालबंद कि ओर रवाना कर सभी गली-मोहल्ले तथा सभी संभावित जगहों पर दबिस दिया गया,जहां पर मंदिर के पीछे नदी किनारे छोटे झुरमुट में आरोपी युवक छुपकर बैठा था।जो पुलिस को आते देखकर नदी की ओर भागने लगा जिसे पुलिस के द्वारा दौड़ाकर पकड़ा।आरोपी-करन पटेल पिता चंदू पटेल उम्र 23 वर्ष संतोषी मंदिर के आगे कतियापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर जो प्रारंभ में पुछताछ करने पर घटना के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए पुलिस को गुमराह करने लगा किंतु कडाई से पुछताछ करने पर चाकु से हमला करने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके कब्जे से एक नग चाकु बरामद किया तथा आरोपी के विरूध धारा-307 भादवि0 के गंभीर मामलों में विधिवत गिरफ्तारी कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कारवाही निरी. प्रदीप आर्य थाना प्रभारी कोतवाली एवं सायबर सेल प्रभारी, स.उ.नि. सुरेन्द्र तिवारी, स.उ.नि. विजय राठौर, आर. गोकुल जांगड़े, अजय शर्मा, रंजीत खाण्डे, रवि शर्मा, राकेश यादव का बहुमूल्य योगदान रहा?



Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 19, 2026सकरी TI संजय सिंदे का जुआ फड़ पर सर्जिकल स्ट्राइक, जोंकी में ताश की महफिल पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी धराए… 52 पत्ती ताश और ₹16,300 जब्त, जुआरियों के खेल पर पुलिस ने फेरा पानी…
UncategorizedOctober 19, 2026कालसर्प योग गया, पर तहसील का ग्रहण बरकरार, छुट्टी में खुला आधुनिक अभिलेखागार, दिनभर रिकॉर्डों की पलट-पलटाई… अफसरों की कुर्सियां खाली, आखिर सरकारी फाइलों की रखवाली भगवान भरोसे या किसी खास के हवाले?
UncategorizedOctober 19, 2026आबकारी की दबिश या आरोपों का पिटारा, घर से 40 हजार नकदी, मोबाइल और DVR ले जाने का दावा, ऊपर से 50 हजार की मांग का आरोप, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, बिल्हा में उठे सवाल, वर्दी की कार्रवाई या कुछ और? निष्पक्ष जांच का इंतजार…
UncategorizedOctober 19, 2026सुपारी कांड की चर्चा थमी नहीं, मंडी में फिर भिड़ंत, भाजपा पार्षद और सब्जी कारोबारियों के बीच लेनदेन-रंजिश का बवाल, सिरगिट्टी थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, बंधु मौर्य की रिपोर्ट पर FIR, दूसरे पक्ष की शिकायत जांच के घेरे में…
