
बिलासपुर। बिलासपुर में 16 साल की लड़की से दोस्ती और शादी करने का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। लड़की को बाद में पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है और वो दो बच्चों का बाप है, जिसके बाद वह परेशान होकर थाने पहुंची। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार कवर्धा जिले के भरेवापारा निवासी संजय माथुर (22) सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा में रहता है। वह यहां प्राइवेट जॉब करता है। इस दौरान उसकी पहचान सिरगिट्टी क्षेत्र के 16 साल की लड़की से हुई। युवक ने उससे पहले दोस्ती की और फिर प्यार का इजहार करते हुए शादी करने का वादा किया। लड़की भी उसकी बातों में आ गई और उससे प्यार करने लगी। करीब दो माह पहले उसने लड़की से दुष्कर्म किया, जिसके बाद से शारीरिक शोषण करने लगा
इस दौरान लड़की को पता चला कि उसका प्रेमी पहले से शादीशुदा है और वह दो बच्चों का बाप है। पहले लड़की को भरोसा नहीं हुआ। तब उसने पूरी जानकारी ली। सच्चाई सामने आने के बाद लड़की ने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद वह अपनी मां के साथ शिकायत लेकर पुलिस के पास गई। लडकी ने पुलिस को बताया कि युवक ने उससे झूठ बोला है। और वह पहले से ही शादीशुदा होते हुए भी उसके साथ प्रेम संबंध होने का नाटक किया और शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवक ने उसके साथ धोखा किया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.06NEET आंदोलन बना बवाल: देवेन्द्र यादव पर FIR, ‘कुर्ता कांड’ से छत्तीसगढ़ की राजनीति में मचा घमासान… वायरल वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस, पुलिस- कांग्रेस आमने-सामने…
Uncategorized2026.06.06करंट वाला शटर, रात में भड़की आफत…
शनिचरी सब्जी मंडी में आग का तांडव, 15 दुकानें राख दुकानदार बोले बिजली विभाग ने रात में फॉल्ट सुधारा होता, तो बच जाता लाखों का माल…
Uncategorized2026.06.06खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप बिलासपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर अभियान, 16 वाहन धराए… रेत-चूनापत्थर से भरे हाइवा, ट्रैक्टर और माजदा जब्त, अवैध परिवहन पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप…
Uncategorized2026.06.05थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की अनोखी पहल… सरकंडा थाना बना हरियाली का संदेशवाहक, पुलिस जवानों संग किया वृक्षारोपण… बोले- “पेड़ बचेंगे तो पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रहेगी…
