
बिलासपुर,,शहर में रहने वाली दो महिलाएं शिल्पा गोप,सोमरेश गोप और रिम्पा डे जमीन माफियाओं से काफी परेशान हैं। नेताओं के फोटो दिखा दिखा कर भू माफिया महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। इसी बात को लेकर आज वे पत्रकारों से चर्चा की उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की दिसंबर 2021 में कोनी स्थित स्वयंराज बिल्डर के बालाजी कॉलोनी में एक जमीन को पसंद किया गया था जिसका सौदा 12 लाख में तय हुआ था और एडवांस के तौर पर साढ़े 3 लाख का दो चेक दिया गया था बाकी पैसा नगद दिया गया इस तरह से 8 लाख रूपये दिया गया जिसमे एग्रीमेंट भी हुआ लेकिन जमीन का रजिस्ट्री आज तक नहीं हुआ जबकि इसके बारे में कई बार बिल्डर सौरभ शुक्ला और धीरेन्द्र पांडेय से सम्पर्क किया गया लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया यहाँ तक वहा काम करने वाले सूरज जायसवाल से भी सम्पर्क करके जमीन की रजिस्ट्री करने की मांग की गयी और तो और जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने पर पैसा वापस देने की बात कही गयी लेकिन पैसा और जमीन देने की बजाए धमकी दी जा रही है जिसकी शिकायत भी थाने में की गयी लेकिन किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हुई
इस घटना की वजह से घर की आर्थिक स्थिति और मानसिक तनाव बढ़ता गया और इधर बिल्डर के हौसले भी बढ़ते गए तब कही जाकर एसपी से मुलाक़ात किया गया और एसपी के कहने पर कोनी थाना में
बिल्डर सौरभ शुक्ला सूरज जायसवाल और धीरेन्द्र पांडेय के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया फिलहाल मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है की न्याय मिलना चाहिए और ऐसे बिल्डर जो पैसा लेकर जमीन नहीं देते उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ताकि अन्य लोग इस तरह के शिकार नहीं हो सके

बिल्डर सौरभ शुक्ला और धीरेन्द्र पांडेय
बिल्डर धमकी देते थे,और जो करना है कर लो कहकर धमकाने का काम करते थे इससे पीड़ित परिवार काफी डरा सहमा हुआ है.
बिहार से आकर ली जमीन
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया की चूँकि घर बनाना एक सपना था और इसी कारण जमीन लेने के लिए पैसा एकत्रित किया गया…और अब ठगी के शिकार हो गए
एसपी के कहने से हुआ एफआईआर
2021 से ठगी की शिकार पीड़िता ने थाना और एसपी दफ्तर के कई बार चक्कर काटे,लेकिन किसी ने फ़रियाद नहीं सुनी,बाद में एसपी रजनेश सिंह से मुलाक़ात हुई,जिनके कहने से एफआईआर दर्ज हुआ
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
