
बिलासपुर में ट्रेवल एजेंट के द्वारा लेकर फरार अर्टिगा कार को आखिरकार सिविल लाइन पुलिस ने ढूंढ निकाला है। सिविल लाइन के एएसआई अमृत लाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन कुदुदंड निवासी फरेंद्र जाधव ने ट्रेवल एजेंट कृष्णा यादव के खिलाफ लिखित शिकायत किया था। जिसमे बताया गया था कि कृष्णा ने फरेंद्र की गाड़ी को रेलवे जोन ऑफिस में 25 हजार रुपये मासिक किराए पर 11 महीने के लिए अनुबंध पर लिया था। कृष्णा ने अनुबंध के एवज में कुछ ही महीने कार मालिक को पैसा दिया। उसके बाद से घुमा रहा था वहीं उनके गाड़ी को भी कहीं 3 लाख रुपये में गिरवी पर रख दिया था। इसी तरह ट्रेवल एजेंट कृष्णा यादव ने रायपुर के रहने वाले कृष्णा राठौर को भी रेलवे में उनकी गाड़ी लगाने के नाम पर ठगा था। जिसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में कार मालिक ने कृष्णा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दिया।


एफआईआर के होते ही ट्रेवल एजेंट के कान खड़े हुए और उसने किसी तरह फरेंद्र जाधव की अर्टिगा कार को ड्राइवर के हाथों थाना सिविल लाइन तक भेजा। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर फरार ट्रेवल एजेंट कृष्णा यादव की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि कार मालिक को अभी केवल उसकी गाड़ी मिली है अनुबंध की राशि शेष है। वहीं दूसरे मामले में भी कृष्णा के खिलाफ एफआईआर दर्ज है, जिसपर कार्यवाही करना है। इसलिए उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
