
बिलासपुर. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने प्रतीक चिन्ह आवंटन के बाद चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की पहली बैठक मंथन सभाकक्ष में ली। उन्होंने आदर्श आचरण संहिता के दायरें में रहकर चुनाव प्रचार-प्रसार करने को कहा है। चुनाव आयोग के सामान्य प्रेक्षक श्री अभय ए महाजन एवं व्यय प्रेक्षक श्री श्रीकांत नामदेव विशेष रूप से उपस्थित थे। कलेक्टर श्री शरण ने आदर्श आचरण संहिता सहित प्रत्याशियों के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियम-कायदों से अवगत कराया और उन्हें पालन करने का आग्रह किया।

प्रत्याशियों को इस अवसर पर आदर्श आचरण संहिता की पुस्तिका, निर्वाचन व्यय रजिस्टर एवं अन्य उपयोग अनुदेशों की प्रतियां भी दी गई। बैठक के बाद व्यय लेखा संधारण का प्रशिक्षण भी दिया गया। चुनाव संबंधी प्रत्याशियों द्वारा पूछे गये शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। एसपी रजनेश सिंह सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के पदाधिकारी, प्रत्याशी अथवा उनके अभिकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…

