बिलासपुर, मंगलवार को देशभर के साथ बिलासपुर में भी हनुमान जयंती की धूम सुबह से ही देखी गई भक्त हनुमान मंदिरों में पहुंचकर हनुमान जी की आराधना कर उनसे सुख समृद्धि की कामना करते नजर आए तो वहीं हनुमान मंदिरों में विशेष आराधना के साथ हवन कार्यक्रम भी किया गया इसके अलावा भक्तों ने मंदिरों में हनुमान चालीसा के साथ जगह-जगह हनुमान के जन्मोत्सव के अवसर पर भोग भंडारे का भी वितरण किया पूरे शहर भर में यह नजारा हर और देखा गया जहां लोग उमंग और उत्साह के बीच हनुमान जी की जयंती मनाते दिखे।



हिंदू धर्म में हनुमान जन्मोत्सव का विशेष महत्व है।मंगलवार के दिन हनुमान जन्मोत्सव पड़ने से इस महत्व कई गुना बढ़ गया है। हनुमान जयंती पर कई तरह के शुभ योग बन रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार के दिन बजरंगबली का जन्म हुआ था। वानर राज केसरी और अंजना के पुत्र हनुमानजी की विधिवत पूजा करने से सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बजरंगबली का प्रागट्य चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि,मंगलवार और चित्रा नक्षत्र में हुआ था।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
