Sun. Oct 25th, 2026

बिलासपुर में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती! तीन हाइवा वाहन बिना पास पकड़े गए, कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से माफियाओं में मचा हड़कंप…


बिलासपुर,,,, कलेक्टर  संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा चकरभाठा, रहँगी, सिरगिट्टी, मस्तूरी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

चांपा से बिना वैध अभिवहन पास के परिवहन कर रहे 02 हाइवा वाहन एंव मस्तूरी से खनिज गिट्टी का बिना वैध अभिवहन पास के परिवहन करते पाये गए 01 हाइवा वाहन को जप्त कर खनिज चौकी लावर एंव पुलिस थाना चकरभाटा की अभिरक्षा मे रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed