
बिलासपुर,,, बिलासपुर जिले के सरकंडा पुलिस ने ठगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पूर्व आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है!आरोपी ने एक युवक को पीएचई विभाग में कार लगाने का झांसा देकर न सिर्फ सवा दो लाख रुपये की ठगी की, बल्कि उसकी कार भी हड़प ली थी!
क्या है मामला?
प्रार्थी आदित्य श्रीवास्तव, निवासी तुलसी आवास, राजकिशोर नगर, सरकंडा ने दिनांक 3 फरवरी 2024 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी! उसने बताया कि पूर्व आरक्षक श्रीकांत मार्को, निवासी बंधवापारा, सरकंडा ने पीएचई विभाग में कमाई का जरिया बताकर उससे ₹2,50,000 नकद और टाटा जेस्ट कार ले ली! लेकिन न तो कार किसी सरकारी विभाग में लगाई गई और न ही रकम वापस की गई!बार-बार मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और फिर मोबाइल नंबर बंद कर फरार हो गया!
मामला दर्ज होते ही सरकंडा पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी! जो अपने निवास से फरार चल रहा था! 30 जुलाई 2025 को सूचना मिली कि आरोपी श्रीकांत मार्को अपने घर बंधवापारा लौटा है! तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल व सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय और प्रधान आरक्षक राजेश्वर क्षत्री की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
