
आरोपी के कब्जे से 01 नग स्टील का चाकू किया गया जप्त।
आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर आरोपी – राहुल यादव पिता कृष्णा यादव उम्र 20 वर्ष निवासी गणेशनगर नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर
प्रार्थी रवि विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी गणेश नगर नयापारा सिरगिट्टी बिलासपुर 24 अप्रैल को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24.अप्रैल को रात्रि 07.00 बजे गणेश नगर ज्योति मेडिकल के पास राहुल यादव पुरानी रंजिश को लेकर माॅ बहन की गंदी गंदी गालियाॅ देते हुये अपने हाथ मे रखे नुकीली वस्तु से प्रार्थी के बाये हाथ व कमर मे वार कर चोट पहुॅचाया था जिस पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल घटना के बारे मे पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (सिविल लाईन) उमेश गुप्ता से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना सिविल टीम भेजकर आरोपी का पतासाजी कर मिलने पर पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर प्रार्थी के साथ मारपीट करना स्वीकार किया। प्रकरण के आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को 25 अप्रैल को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से वारिसानों को अवगत कराकर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक श्रीमति भारती मरकाम, प्र.आर. 678 चिरंजीवी राठौर, आरक्षक विरेन्द्र राजपूत एवं केशव मार्कों की अहम भूमिका रही।
अपराध क्रमांक- 325/2024, धारा – 294,323,324,506
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…

