
शिकायत बाद भी पुलिस प्रशासन में ढिलाई के बाद परिवारजन पहुंचे एडिशनल एसपी कार्यालय
थाना तोरवा के द्वारा आरोपी मोहम्मद शमशाद के साथ सांठ-गांठ करते हुये उचित धाराओं के तहत अपराध दर्ज न कर सामान्य धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज करने के संबंध में शिकायत मिली है छोटी सी बात को लेकर जानलेवा हमला करने वाला अपराधी विगत चार दिनों से खुला घूम रहा है। पुलिस ने मामूली धारा के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार नहीं किया। इस बात से नाराज पीड़ित के परिजनों ने आज बिलासपुर एडिशनल एसपी कार्यालय आकर अपनी आपबीती सुनाई।
एडिशनल एसपी के आश्वासन देने के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की गुहार लगाई। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है जहां पर ट्रैक्टर का टायर बनवाने गए एक युवक के साथ दुकान संचालक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है की पुरानी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि मामूली धारा के तहत आरोपी को गिरफ्तार ना करते हुए पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही ।अब परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है की आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.22गोल्डन स्टे OYO पर कार्रवाई की डबल मार! पहले कृषि विभाग का छापा, फिर निगम ने होटल पर जड़ा ताला; असामाजिक गतिविधियों की शिकायत, सिरगिट्टी पुलिस की दबिश के बाद मचा हड़कंप, कई सवाल अब भी बरकरार…
Uncategorized2026.07.22“बारिश में डूबा शहर, मेयर पूजा विधानी का रेलवे पर फूटा गुस्सा! कहा— अब बहाने नहीं, जलभराव का स्थायी समाधान करें, वरना शहरवासियों के साथ भाजपा पार्षद दल करेगा उग्र आंदोलन, हर बारिश में परेशानी अब बर्दाश्त नहीं…
Uncategorized2026.07.22ऊपर OYO, नीचे ज़हर का गोदाम! सिरगिट्टी में कृषि विभाग की बड़ी रेड, हजारों लीटर कीटनाशक-खाद जब्त, फिर उसी संचालक को सौंपा माल तो उठे कई सवाल….
Uncategorized2026.07.22बिलासपुर में अपराधियों की अब खैर नहीं! ‘एक गुंडा-एक जवान’ फॉर्मूला लागू, हर बदमाश पर रहेगी पुलिस की 24 घंटे नजर, त्योहारों से पहले थाने में होगी परेड और क्लास…

