आरटीई के तहत पढ़ने वाले गरीब बच्चों से पैसे लेने की फिराक में स्कूल एडमिशन तो ले लिया, आगे पढ़ाई जारी रखने के लिए नगदी की मांग
बिलासपुर जिले में एक स्कूल की मनमानी सामने आई है। आरोप है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत दाखिला पाए बच्चों पर संचालक फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं। अभिभावक ने बच्चे के साथ कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर और डीईओ से राहत दिलाने की गुहार लगाई है।


अभिभावक ने बताया कि बंधवापारा सरकंडा स्थित ड्रीमलैंड हायर सेकंडरी स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ता है। कुछ साल तक शासन की योजना के तहत पढ़ाई करने के बाद अब स्कूल प्रबंधन का रवैया बदल गया है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन आगे की पढ़ाई कराने की एवज में फीस की डिमांड कर रहा है।
पालक का कहना है कि प्राचार्य ने पहले बच्चे से कहा कि आगे की पढ़ाई करनी है तो अपने अभिभावक से फीस जमा कराओ। कुछ दिन बाद तक फीस जमा नहीं हुई तो प्राचार्य ने बच्चे के पालक को स्कूल बुलवाया और दो टूक शब्दों में कहा कि आपके बच्चे का नाम आरटीई से हटाया जा रहा है, आगे की पढ़ाई करानी है तो नकद फीस देनी होगी। बच्चे के पिता गरीबी का हवाला देते हुए फीस जमा नहीं कर पाने की गुहार लगाता रहा, उन्होंने कहा कि अगर उनकी हैसियत होती तो वे आरटीई के तहत क्यों पढ़ाई कराते। लेकिन प्राचार्य ने उनकी एक न सुनी। उन्हें स्कूल से यह कहते हुए चलता कर दिया कि जून में बच्चे को स्कूल में तभी घुसने दिया जाएगा, जब फीस जमा हो जाएगी।
गड़बड़ी पर नए सत्र में प्रवेश पर लगी है रोक..
ड्रीमलैंड स्कूल का विवादों से पुराना नाता रहा है। कुछ साल पहले स्कूल में मनमानी फीस, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और स्कूल शिक्षा विभाग के नियम का पालन नहीं करने के आरोप के साथ शिकायत की गई थी। डीईओ ने पूरे मामले की जांच कराई। जांच टीम ने स्कूल से दस्तावेज जमा करने कई बार समय दिया, लेकिन प्रबंधन ने दस्तावेज ही जमा नहीं कराया। इसलिए डीईओ ने नए सत्र 2024-25 में स्कूल में प्रवेश पर बैन लगा दिया है। यही वजह है कि प्रबंधन अब आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से फीस की भरपाई कराना चाहता है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…

