
बिलासपुर,, देवरीखुर्द चौक पर बन्द पड़े पुलिस चौकी के सामने एक बार फिर से लूटपाट की घटना हुई है! इस क्षेत्र में कई अपराधी सक्रिय है,जिस कारण से यहाँ पुलिस चौकी खोली गई थी लेकिन स्टाफ की कमी का हवाला देकर इसे बंद कर दिया गया! इसके बाद एक बार फिर से यहाँ अपराधियो की चांदी हो गई हमेशा की तरह चावल लेकर अकलतरा के ट्रक ड्राइवर संजीवन निर्मलकर एफसीआई गोदाम देवरीखुर्द आये थे!रात ज्यादा हो जाने की वजह से उन्होंने कई और ट्रक चालको के साथ अपने ट्रक को भी देवरीखुर्द चौकी के पास खड़ा कर दिया और सो रहे थे ! देर रात लाल रंग की स्कूटी में सवार होकर चार बदमाश पहुचे और चाकू की नोक पर संजीवन निर्मलकर के पास रखे 10,000 रु नगद और उसका मोबाइल लूट कर ले गए! बदमाशो ने दबाव बनाने के लिए ट्रक में तोड़फोड़ भी किया! इधर शोर सुनकर दूसरे ट्रक ड्राइवर जाग गए तो बदमाश वहाँ से भाग खड़े हुए! सुबह होने पर इसकी शिकायत तोरवा थाने में की गई फिलहाल पुलिस अज्ञात लुटेरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
