
बिलासपुर—सिंधी समाज और समाज के व्यापारियों ने पुलिस कप्तान और एडिश्नल पुलिस कप्तान से तथाकथित दो पत्रकारों समेत तीन लोगों के खिलाफ भयादोहन और अवैध वसूली का आरोप लगाया है। समाज गणमान्य लोगों ने बताया कि विकास रोहरा मनोहर खटवानी और विजय डुसेजा ने पैसा वसूलने की नियत से भ्रामक और झूठा समाचार सोशल मीडिया में वायरल किया है। तीनों ने सुनियोजित तरीके से बातचीत के दौरान ना केवल आवाज रिकार्ड किया । बल्कि आडियो को कांट छांट कर प्रतिष्ठित लोगों की पगड़ी को उछाला है। तीनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
पूज्य सिंधी पंचायत पदाधिकारियों समेत शहर के गणमान्य व्यवसायी प्रकाश ग्वालानी और अन्य व्यापारियों ने पुलिस कप्तान से लिखित शिकायत कर अराजक तत्वों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। सिंधी पंचायत के अध्यक्ष धनराज आहुजा और व्यवसायी प्रकाश ग्वालानी की अगुवाई में समाज के लोगों ने एडिश्नल S P उमेश कश्यप से बताया कि प्रकाश ग्वालानी ना केवल शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी है। बल्कि समाज और समाज के बाहर जनसेवा में उनका नाम भी है। उन्होने जब तब शहर के विकास में अपना योगदान दिया है। वर्तमान में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
एडिश्नल S P से समाज के गणमान्य लोगों ने जानकारी साझा किया कि सिंधु डांडिया धमाल के नाम से ग्रान्ड लोटस हॉटल में समाज के लोगों ने डांडिया का आयोजन किया। इसी दौरान विजय डुसेजा विकास रोहरा के अलावा रोशनी न्यूज का तथाकथित पत्रकार ने अलग से डांडिया कार्यक्रम कराने का प्रयास किया। तथाकथित दो पत्रकार समेत तीनों डांडियां आर्थिक और व्यवस्था संबंधित समस्याओं को लेकर समाज की प्रतिष्ठित चेहरा विनीता भावनानी,अजय भीमनानी और सिंधी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, सरंक्षक प्रकाश ग्वालानी से मिलने की इच्छा जाहिर की।
प्रकाश ग्वालानी ने दोनों पत्रकारों को अपने निवास स्थित कार्यालय बुलाया। ग्वालानी ने सौहाद्रपूर्ण वातावरण में बातचीत कर उचित सहयोग किया। बावजूद इसके तथाकथित दोनों पत्रकारों ने छुपकर बातचीत का आडियो और वीडियों रिकॉर्ड किया। बाद में आडियो के साथ छेड़छाड़ कर भ्रामक समाचार सोशल मीडिया में वायरल किया। इसके बाद आरोपियों ने अवैध उगाही के लिए लगातार दबाव भी बनाया।


पुलिस कप्तान से समाज के लोगों ने कहा कि तीनों असामजिक तत्वों की हरकत से समाज के लोग व्यथित हैं। यह जानते हुए भी कि रोशनी न्यूज का तथाकथित पत्रकार आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ पुलिस थाना में अपराधिक रिकार्ड है। वह ना केवल शहर के इज्जतदार लोगों की पगड़ी उछाल रहा है। बल्कि इसी तरह भयादोहन कर लोगों से उगाही का काम करता है। और खुद को रसूखदार भी बताता है। तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मामले में एडिश्नल S P उमेश कश्यप ने बताया कि जांच पड़ताल कर भयादोहन करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गलती पाए जाने पर किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
