
बिलासपुर कोनी क्षेत्र के अरपा ग्रींस में रहने वाले रिटायर्ड तहसीलदार को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख वसूली करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिकारी ने घटना की शिकायत संभागीय साइबर थाने में की है। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
कोनी के अरपा ग्रिंस कालोनी में रहने वाले शंकर पाटले (70) रिटायर्ड तहसीलदार हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि आठ मार्च की रात उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाली महिला ने हलो कहने के बाद काल कट कर दिया। देर रात उनके मोबाइल पर वीडियो काल आया। काल में किसी का चेहरा नहीं दिख रहा था। सीने और अंदरुनी अंगों को दिखाते हुए कुछ देर में ही काल काट दिया गया। दूसरे दिन सुबह उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया।
फोन करने वाले ने खुद को साइबर क्राइम डीएसपी बताते हुए अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया में अपलोड होने की जानकारी दी। साथ ही वीडियो को डिलीट कराने के लिए एक मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद उन्हें बदनामी का डर दिखाकर वसूली शुरू कर दी गई। डरे हुए रिटायर्ड अधिकारी ने जालसाजों को 10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी उनसे रुपये मांगे जाते रहे। रिटायर्ड अधिकारी ने घटना की शिकायत संभागीय साइबर थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.078 लाख पर ‘नज़र’ और कार से बैग ‘गायब
व्यापार विहार में गल्ला व्यापारी से बड़ी चूक, शटर गिराते ही शातिर ने उड़ा दी नकदी… C.C.T.V में कैद वारदात, हड़कंप के बीच SSP पहुंचे मौके पर, आरोपी की तलाश में पुलिस की नाकाबंदी तेज…
Uncategorized2026.03.07लालखदान चौक पर गुंडागर्दी की कोशिश नाकाम: IPS गगन कुमार की सख्ती का असर, बीच सड़क दंगल मचा रहे 3 बदमाशों को तोरवा पुलिस ने मौके से दबोचा, बीएनएस 194(2) में केस दर्ज कर सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश…
Uncategorized2026.03.07अफीम कांड में फंसे भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार! एनसीबी की एंट्री से मामला गरमाया, भूपेश बघेल के दौरे से तेज हुई सियासत… डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार—अपराधियों को संरक्षण देने का कांग्रेस पर लगाया आरोप…
Uncategorized2026.03.07निगम की जमीन समझ ली खुली तिजोरी! मंगला में मंदिर-दुकान और कालोनी के नाम पर कब्जे का खेल, बुलडोजर पहुंचा तो नेता भी आ धमके… फिर गिट्टी जप्त कर लौट गया अमला, भू-माफियाओं की नजर अब भी कायम…
