Wed. Oct 21st, 2026

रेलवे मे नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, करने वाले आरोपी आशीष पत्रों को 3 साल की कारावास और 10 हजार अर्थदंड की हुई सजा

बिलासपुर,, रेलवे के चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर आशीष पात्रो ने वर्ष 2019 में हेमू नगर निवासी भरत यादव और उसके दोस्त प्रकाश यादव से रेलवे में चपरासी की नौकरी लगने के नाम पर 8 लाख रुपए कि धोखाधड़ी की थी।
तीन साल तक नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने तोरवा थाने मे 09 मार्च 2022 को आशीष पात्रो के खिलाफ धारा 420 का मामला दर्ज किया गया अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी कि जानकरी देने 5000 रुपये ईनाम कि भी घोषणा कि थी आरोपी करीब 111 दिन फरार रहा.
इसी दौरान तोरवा थाने के तत्कालीन निरीक्षक फैजुल होदा शाह को आरोपी आशीष पात्रो कि रायगढ़ मे होने कि सूचना मिली.जब पुलिस वहा पहुंची तो आरोपी अपना हुलिया पुरी तरह बदल चूका था.लेकिन वह पुलिस कि निगाहो से बच नहीं पाया.
30 जून 2022 को आरोपी आशीष पात्रो को गिरफ़्तार किया गया.मामले कि सुनवाई जिला न्यायालय मे चल रही थी
पुरे प्रकरण के जाँच अधिकारी उपनिरीक्षक रमेश पटेल ने कि शनिवार कि न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मनीषा ठाकुर कि कोर्ट ने आरोपी आशीष पात्रो को तीन वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया
आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के थानो मे करीब 10 अपराध दर्ज है. जिसमे से 2 मामले मे आरोपी आशीष पात्रो को सजा हो चुकी है अब देखना यह है कि क्या रेलवे के बड़े अधिकारी आशीष पत्रों जैसे ठग बाजो के ऊपर रेल प्रशासन कोई एक्शन लेती है या फिर उनके अपराधो पर पर्दा डालती है क्योंकि आशीष पात्रों जैसे ठग बाजों की वजह से आम जनता भयभीत हो रहे है

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed