
सिरगिटटी पुलिस को चोरी पर मिली सफलता।
आरोपियों द्वारा सूने मकान पर रेकी कर वारदात को देते थे अंजाम।
आरोपियों द्वारा चोरी का सामान बेचने के लिये ग्राहक ढॅूढ रहे थे।
आरोपियो से चोरी हुये मशरूका किया गया जप्त।
चोरी हुये चांदी का बिछिया, करधन व सिलाई मशीन कीमती 41000 रू. की बरामदगी।
आरोपियों को लिया गया हिरासत में।
आरोपी 1. गोपाल धुरी पिता सुंदर धुरी उम्र 28 वर्ष निवासी परसु किराना स्टोर के पास बन्नाकडीह थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

- कन्हैया उर्फ बिल्लू दिवाकर पिता उमेन्द्र लहरे उम्र 30 वर्ष निवासी रोहदी
रोहदा अम्बेडकर चौक थाना सारागांव जिला जांजगीर चाम्पा (
थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा सिविल टीम व पेट्रोलिंग के माध्यम से मुखबीर से जानकारी लिया जा रहा था क्रम मे 27.अप्रैल को सूचना मिला कि 02 व्यक्ति नगपुरा चौक मे चोरी का सोना चांदी व मशीन खडी को बेचने के लिये ग्राहक तलाश रहे है जिस पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी भारती मरकाम के द्वारा तत्काल सिविल टीम भेजकर नगपुरा चौक मे घेराबंदी किया गया जहाॅ 02 व्यक्ति मिले जिसे नाम पूछने पर अपना-अपना नाम गोपाल धुरी पिता सुंदर धुरी उम्र 28 वर्ष निवासी परसु किराना स्टोर के पास बन्नाकडीह सिरगिट्टी व कन्हैया उर्फ बिल्लू दिवाकर पिता उमेन्द्र लहरे उम्र 30 वर्ष निवासी रोहदी रोहदा अम्बेडकर चौक थाना सारागांव जिला जांजगीर चाम्पा का होना बताये। दोनो संदेहियो से कडाई से पूछताछ करने पर 01 माह पूर्व बन्नाक चौक अमृत राव के सूने मकान मे चोरी करना तथा चोरी के सोने चांदी के जेवरात को साकिब उर्फ केपी दिल्ली वाले के पास बेचकर रकम को बांटकर खर्च करना बताये। प्रकरण के आरोपियों से चोरी हुये चांदी का बिछिया, करधन व सिलाई मशीन कीमती जुमला 41000 रूपये मिलने पर जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से वारिसानों को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मामले के फरार आरोपी साकिब उर्फ केपी दिल्ली वाले का पता तलाश जारी है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…

