
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध हथियार ,गाँजा पैसा के विरुद्ध
पुलिस महानिदेशक के आदेश पालन मे एस आर पी रेल रायपुर के निर्देश से मुखबिर कि सूचना प्राप्त होने पर उप.पु.अधि.के मार्गदर्शन पर जी आर पी एंटी क्राइम टीम द्वारा आज दिनांक 29/04/2024 को रेलवे स्टेशन बिलासपुर में रात्रि चेकिंग के दौरान प्लेट फ़ार्म नंबर 4,5 रायपुर छोर तरफ़ 1 व्यक्ति नाम कल्पेश पाटिल पिता सुरेश गोरख पाटिल उम्र 26 वर्ष पता धुली मुंबई का रहने वाला है ट्रेन के इंतज़ार में प्लेट फ़ार्म नंबर 4,5 में बैठा था जो चेकिंग के दौरान पूछने से अपने आप को मुंबई पुलिस में स्पेशल टास्क फ़ोर्स में होना बताया जवाब सही नहीं मिलने पर फिर उनकी पिट्ठू बैग की तलाशी लिया गया
जिसमे 10 किलो ग्राम गाँजा मिला क़ीमत 200000/-रू. दो लाख रुपया लगभग आंकी गई है पूछने पर उड़ीसा से मुंबई लेजाना बताया जिसे पकड़ कर बिलासपुर थाना जीआरपी को सुपुर्द किया जहां बिलासपुर के अप.क्र.60/24 धारा 20(B) NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर मान.न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्यवाही में विशेष रूप से योगदानबिलासपुर प्रभारी स उ नि भोला नाथ मिश्रा हमराह स्टाफ़ एवं जी.आर.पी. एंटी क्राइम टीम के आरक्षक मन्नु प्रजापति संतोष राठौर सौरभ नगवांसी व का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.21“गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और गोहत्या पर केंद्रीय कानून की मांग ने पकड़ी रफ्तार, देशभर में छह चरणों का महाअभियान शुरू, करोड़ों हस्ताक्षरों से केंद्र सरकार तक पहुंचेगी जनभावना, संत समाज बोला—अब जनजागरण से बनेगा बदलाव का दबाव….
Uncategorized2026.07.21बिरकोना में जुए की महफिल पर पुलिस का धावा! 9 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹20,700 नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त; कोनी पुलिस-एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई
Uncategorized2026.07.21नागलोक कांड में बड़ा खुलासा! बिना सांप काटे बनवाते थे ‘सर्पदंश’ की कहानी, सिम्स के दो नगर सैनिक गिरफ्तार; मुआवजा दिलाने वाले गिरोह की परतें खुलनी शुरू…
Uncategorized2026.07.21बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: चौकीदार की हत्या कर फरार मर्डर आरोपी पटना से दबोचा, मास्टर प्लान का खुलासा; दो आरोपी अभी भी फरार, कई राज्यों में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी…
