
बिलासपुर पुलिस ने शहर में चल रहे सबसे बड़े सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दलाल सहित 14 युवतियों और 7 युवकों को पकड़ा है। उनके कब्जे से दो कार, नकद व आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस को सूचना मिली कि अमेरी गोकुलधाम के पास एक कालोनी में किराए के मकान में बड़ा सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। एक युवती स्कूटी लेकर अमेरी चौक नेहरू नगर रोड पर ग्राहक के आने का अंतजार करते हुए खड़ी हुई है। सूचना पर उच्च अधिकारियों ने अलग अलग थानों की टीम बनाकर अमेरी चौक में दबिश देकर युवती को पकड़ लिया।
कड़ाई बरतने पर उसने दलाल के कहने पर ग्राहक से मिलने आना स्वीकार कर लिया। उसको निशानदेही पर गोकुलधाम के पास किराए के मकाम में दबिश देकर दलाल युवक सहित 4 युवतियों व युवकों को पकड़ा गया। उसके बाद अमेरी सांई अपार्टमेंट व आसमां सिटी में दबिश देकर युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। इस तरह पुलिस ने सरगना दलाल सहित 14 युवतियों व 7 युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने दलाल की डिजायर कार व एक युवक की बोलेनो कार जब्त कर थाने में खड़ी कर दी है। वहीं दलाल व युवतियों के पास से नकद व आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। बहरहाल पुलिस दलाल, युवतियों व ग्राहक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में लगी हुई है। पकड़े गए युवकों में शहर के अलावा कोरबा व अन्य जिलों के युवक हैं।
पैकेज में बाहर से आती थीं युवतियां
सूत्रों के मुताविक दलाल पैकेज में बड़ी संख्या में कोलकाता दिल्ली, कोरबा से युवतियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चला रहा था। बताया जा रहा है कि ये युवतियां एक सप्ताह में 50 हजार रुपए कमा लेती थीं। दलाल महीनेभर में युवतियों वापस भेजकर दूसरी कार्लगल को बुला लेता था। पकड़ा गया दलाल मोबाइल के माध्यम से वाहकों से संपर्क कर उनके बताए गए जगहों पर अपने कार व अन्य वाहनों से युवतियों को भेजता था। बताया जाता है कि दलाल लो समय से शहर के आउटर की कालोनी में किराए के मकान से बड़ा सेक्स रैकेट चूला रहा था। पकड़े जाने के बाद दलाल के मोबाइल पर लगातार ग्राहकों व कालगर्ल के फोन आ रहे थे। उसके आधार पर पुलिस ने अलग अलग स्थानों में दधिश देकर युवतियों व युवकों को पकड़ा है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 19, 2026फेसबुक पर फर्जी IAS, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की चपत, साइबर ठगों का खेल निकला अंतरराज्यीय… ऑपरेशन साइबर शील्ड का वार, कानपुर से दो गिरफ्तार, 11 थानों में ठगी के बैंक खाते की शिकायतें… अब खुलेगा ठगों के नेटवर्क का राज…
