
पुलिस ने दलाल सहित 14 युवतियों और 7 युवकों को पकड़ा है। उनके कब्जे से दो कार, नकद व आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है सकरी पुलिस को सूचना मिली कि अमेरी गोकुलधाम के पास एक कालोनी में किराए के मकान में बड़ा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। एक युवती स्कूटी लेकर अमेरी चौक नेहरू नगर रोड पर ग्राहक के आने का अंतजार करते हुए खड़ी हुई है।
सूचना पर उच्च अधिकारियों ने अलग अलग थानों की टीम बनाकर अमेरी चौक में दबिश देकर युवती को पकड़ लिया। कड़ाई बरतने पर उसने दलाल के कहने पर ग्राहक से मिलने आना स्वीकार कर लिया। उसको निशानदेही पर गोकुलधाम के पास किराए के मकाम में दबिश देकर दलाल युवक सहित 4 युवतियों व युवकों को पकड़ा गया। उसके बाद अमेरी सांई अपार्टमेंट व आसमां सिटी में दबिश देकर युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। इस तरह पुलिस ने सरगना दलाल सहित 16 युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने दलाल की डिजायर कार व एक युवक की बोलेनो कार जब्त कर थाने में खड़ी कर दी है।
वहीं दलाल व युवतियों के पास से नकद व आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। बहरहाल पुलिस दलाल, युवतियों व ग्राहक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में लगी हुई है। पकड़े गए युवकों में शहर के अलावा कोरबा व अन्य जिलों के युवक हैं सूत्रों के मुताबिक दलाल पैकेज में बड़ी संख्या में कोलकाता दिल्ली, कोरबा से युवतियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चला रहा था। बताया जा रहा है कि ये युवतियां एक सप्ताह में 50 हजार रुपए कमा लेती थीं।
दलाल महीनेभर में युवतियों को वापस भेजकर दूसरी कार्लगल को बुला लेता था। पकड़ा गया दलाल मोबाइल के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उनके बताए गए जगहों पर अपने कार व अन्य वाहनों से युवतियों को भेजता था। बताया जाता है कि दलाल समय से शहर के आउटर की कालोनी में किराए के मकान में बड़ा सेक्स रैकेट चला रहा था। पकड़े जाने के बाद दलाल के मोबाइल पर लगातार ग्राहकों व कालगर्ल के फोन आ रहे थे। उसके आधार पर पुलिस ने अलग अलग स्थानों में दधिश देकर युवतियों व युवकों को पकड़ा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.22गोल्डन स्टे OYO पर कार्रवाई की डबल मार! पहले कृषि विभाग का छापा, फिर निगम ने होटल पर जड़ा ताला; असामाजिक गतिविधियों की शिकायत, सिरगिट्टी पुलिस की दबिश के बाद मचा हड़कंप, कई सवाल अब भी बरकरार…
Uncategorized2026.07.22“बारिश में डूबा शहर, मेयर पूजा विधानी का रेलवे पर फूटा गुस्सा! कहा— अब बहाने नहीं, जलभराव का स्थायी समाधान करें, वरना शहरवासियों के साथ भाजपा पार्षद दल करेगा उग्र आंदोलन, हर बारिश में परेशानी अब बर्दाश्त नहीं…
Uncategorized2026.07.22ऊपर OYO, नीचे ज़हर का गोदाम! सिरगिट्टी में कृषि विभाग की बड़ी रेड, हजारों लीटर कीटनाशक-खाद जब्त, फिर उसी संचालक को सौंपा माल तो उठे कई सवाल….
Uncategorized2026.07.22बिलासपुर में अपराधियों की अब खैर नहीं! ‘एक गुंडा-एक जवान’ फॉर्मूला लागू, हर बदमाश पर रहेगी पुलिस की 24 घंटे नजर, त्योहारों से पहले थाने में होगी परेड और क्लास…

