
बिलासपुर,,,, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व बेलतरा के छाया विधायक विजय केशवानी ने कांग्रेस और चुनाव आयोग पर वोट चोरी कर कांग्रेस की जीत चुराने के साजिश का आरोप लगाया है! इस दौरान उन्होंने ग़तौरी के राधे लाल नामक कांग्रेस के कार्यकर्ता और वोटर को भी मंच पर पेश किया और बताया कि ये वही राधे लाल खरे है! जिन्हें मृत बताकर उनका नाम मतदाता सूची से डिलीट कर दिया… इसके साथ ही उन्होंने ऐसे 51 मतदाताओं की सूची जारी कि जिसमें उनकी उम्र 100 से 121 साल दर्ज है! वे शहर के एक होटल में पत्रकारों से चर्चा की…

उन्होंने यह भी बताया कि उम्रदराज इन 51 में से 7 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है…! इन सभी मतदाताओं की आयु वास्तविक आयु से अधिक अंकित है…! वहीं 40 मतदाताओं के नाम सूची में अन्यत्र स्थानांतरित करना बताया गया है!

वे सभी उसी बूथ पर स्थाई रूप से निवासरत है! इसके अलावा बेलतरा विधानसभा की मतदाता सूची में कई ऐसे नाम भी जांच में सामने आए है! जिनके 2_2 3_3 बूथों में नाम है! इन मतदाताओं के नाम पिता के नाम जाती सब अस्पष्ट है! किसी में मकान का नाम अंकित नहीं है! तो किसी में मोहल्ला वार्ड गायब है! अकेले शहरी क्षेत्र के कोनी के एक बूथ क्रमांक 135 में 490 मतदाताओं के मकान नंबर गलत अंकित है! वहीं 31 मतदाताओं का मकान नंबर शून्य है!
जिला अध्यक्ष विजय केशवानी ने कहा कि सबसे चौंकाने वाली बात यह है! कि मतदाता सूची में गतोरी के राधे लाल खरे जिनका नाम मृत्यु होना बताकर दिलीट किया गया है! वे जीवित और स्वस्थ यहां बैठे है! उन्होंने चुनाव में धोखाधड़ी बता इसे लोकतंत्र का अपमान बताते हुए SIR का खुला विरोध करने की बात कही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
