
बिलासपुर,,, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कम्पनी को पीड़ित की पत्नी को 45 लाख रुपये देने का आदेश परित किया है! जो अब तक के सबसे बड़ी रकम का दूसरा फैसला है!

आयोग के सदस्य आलोक पाण्डेय ने बताया कि शहर के मोपका भाटापारा निवासी पूर्णिमा यादव पति स्व मनोज यादव ने केयर हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड के खिलाफ दायर परिवाद में बताया कि उसके पति ने एक गाड़ी खरीदी थी!

तब फाइनेंस कंपनी ने ऋण की सुरक्षा के लिए 45.65 लाख का बीमा किया था! पति को किडनी का प्रबल्म होने पर उसे आपोलो में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई, पूर्णिमा सिंह के बीमा दावे को बीमा कम्पनी ने यह कहकर निरस्त कर दिया कि ये गम्भीर बीमारी की श्रेणी में नही आता! जबकि बीमा कम्पनी ने दस्तावेज का परीक्षण कराने पर पाया कि मृतक मल्टीआर्गन फेलियर था! उसे किडनी की समस्या थी! हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है!

आयोग के अध्यक्ष उसको सिंघल, सदस्य द्वय आलोक पाण्डेय और पूर्णिमा सिंह ने बीमा कम्पनी को मृतक की विधवा पूर्णिमा यादव को 45 लाख 50 हजार रुपये का भुगतान करने, भुगतान न करने पर आदेश दिनांक से भुगतान की तिथि तक 9 प्रतिशत ब्याज, 25 हजार मानसिक क्षतिपूर्ति और 5 हजार वाद व्यय देने का आदेश पारित किया है! कहा जा रहा कि ये आयोग द्वारा अब तक दिये गए दूसरी सबसे बड़ी रकम का फैसला है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
